Canada-India News: नहीं मान रही कनाडा सरकार, भारत पर लगाया साइबर जासूसी करने का आरोप

Muskaan Dogra
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 237 शब्द|📅 01 Nov 2024

डेली संवाद, कनाडा। Canada-India News: कनाडा (Canada) और भारत (India) के रिश्तों में इस समय काफी तनाव देखने को मिल रहा है। इसी बीच कनाडा ने एक बार फिर भारत पर बड़ा आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो का सनसनीखेज खुलासा, बोले- भारत के खिलाफ झूठ बोला

मिली जानकारी के मुताबिक कनाडा (Canada) की खुफिया एजेंसी ने भारत को बड़ी चेतावनी दी है। इस एजेंसी का कहना है कि भारत विदेशों में खालिस्तानियों (Khalistani) पर नज़र रखने के लिए साइबर तकनीक (Cyber Technology) का इस्तेमाल कर रहा है।

साइबर तकनीक के माध्यम से अलगाववादियों पर नजर

कनाडा के संचार सुरक्षा प्रतिष्ठान के मुताबिक भारत साइबर तकनीक के माध्यम से अलगाववादियों पर नजर रख रहा है। एजेंसी का आरोप है कि भारत साइबर क्षमताओं का इस्तेमाल कनाडा के सरकारी नेटवर्क के खिलाफ हमलों को बढ़ाने में भी कर रहा है।

Canada News
Canada News

कनाडा के संचार सुरक्षा प्रतिष्ठान के प्रमुख कैरोलीन जेवियर ने कहा, “यह स्पष्ट है कि हम भारत को एक उभरते साइबर खतरे वाले देश के रूप में देख रहे हैं। एजेंसी का कहना है कि भारत और कनाडा के बीच रिश्ते साइबर हमलों की वजह से बिगड़े हैं।

Canada-India News: नहीं मान रही कनाडा सरकार, भारत पर लगाया साइबर जासूसी करने का आरोप

एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि कनाडा के आरोपों के बाद भारत समर्थक हैकटिविस्ट ग्रुप ने सेना की साइट समेत कनाडाई वेबसाइटों पर DDoS हमले किए। वेबसाइट को ऑनलाइन ट्रैफिक से भर दिया। इससे लोग इन वेबसाइट तक नहीं पहुंच सके हैं।

Canada-India News: नहीं मान रही कनाडा सरकार, भारत पर लगाया साइबर जासूसी करने का आरोप
Canada-India News: नहीं मान रही कनाडा सरकार, भारत पर लगाया साइबर जासूसी करने का आरोप
















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *