Jalandhar News: जालंधर के रिहाइशी इलाके में बनी फैक्ट्री में लगी भयंकर आग, इलाके में दहशत, फैक्ट्री मालिक के खिलाफ केस

Daily Samvad
2 Min Read
Fire in Jalandhar News
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 242 शब्द|📅 01 Nov 2024

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) से बड़ी खबर सामने आ रही है। जालंधर वेस्ट (Jalandhar West) हलके में एक स्पोर्ट्स फैक्ट्री (Sports Factory) में भीषण आग लगी। जिससे लाखों रुपए का सामान जल कर राख हो गया। रिहाइशी इलाके में फैक्ट्री बने होने के कारण लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया। घटना की सूचना देर रात फायर ब्रिगेड (Fire Brigade) के अधिकारियों को दी गई।

यह भी पढ़ें: किचन के आगे शू रैक रखना चाहिए या नहीं? यहां जाने

जानकारी के अनुसार फैक्ट्री के अंदर थीनर सहित कई ज्वलनशील पदार्थ पड़े हुए थे। मगर समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। फायर ब्रिगेड (Fire Brigade) अधिकारी रजिंदर सहोता ने बताया कि फैक्ट्री रिहायशी इलाके में बनी हुई थी। जिसके चलते आग पर काबू पाने में काफी दिक्कत हुई।

Fire in Jalandhar
Fire in Jalandhar

लगने का कारण स्पष्ट नहीं

उन्होंने कहा कि अगर थीनर में आग लग जाती तो हादसा बड़ा हो सकता था। मगर समय रहते ही आग पर काबू पा लिया गया। सहोता ने कहा कि आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। रात करीब साढ़े 10 बजे सूचना कंट्रोल रूम में दी गई थी।

Jalandhar News: जालंधर के रिहाइशी इलाके में बनी फैक्ट्री में लगी भयंकर आग, इलाके में दहशत, फैक्ट्री मालिक के खिलाफ केस

फैक्ट्री रिहायशी इलाके में थी

फायर ब्रिगेड अधिकारी रजिंदर सहोता ने कहा कि मामले की जांच के बाद एक रिपोर्ट बनाकर पुलिस और नगर निगम को भेजी जाएगी। जिससे फैक्ट्री के खिलाफ कार्रवाई की जाए। क्योंकि फैक्ट्री रिहायशी इलाके में थी। उक्त एरिया में किसी प्रकार की फैक्ट्री नहीं लगाई जा सकती।

Jalandhar News: जालंधर के रिहाइशी इलाके में बनी फैक्ट्री में लगी भयंकर आग, इलाके में दहशत, फैक्ट्री मालिक के खिलाफ केस
Jalandhar News: जालंधर के रिहाइशी इलाके में बनी फैक्ट्री में लगी भयंकर आग, इलाके में दहशत, फैक्ट्री मालिक के खिलाफ केस
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *