डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब में अवैध माइनिंग के खिलाफ सरकार द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि सतलुज दरिया पर पुलिस ने छापेमारी की है।
मिली जानकारी के मुताबिक सतलुज दरिया (Sutlej River) पर पुलिस की छापेमारी होने का मामला सामने आया है। थाना मेहरबान की पुलिस ने गांव चुहड़वाल के सतलुज दरिया में अवैध माइनिंग करने वाले अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी
जांच अधिकारी थानेदार सुरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर सतलुज दरिया पर छापामारी की गई यहां पर अवैध माइनिंग हुई देखी गई। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ माइनिंग एक्ट अधीन मामला दर्ज करके आगे की जाच शुरू कर दी गई है।








