डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: आय से अधिक संपत्ति मामले में जेल में बंद पंजाब के पूर्व मंत्री व शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया से डेरा ब्यास प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मिलने पहुंचे है।
मिली जानकारी के मुताबिक नाभा जेल में बंद बिक्रम सिंह मजीठिया (Bikram Singh Majithia) से डेरा ब्यास प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों मिलने पहुंचे है। जब बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों जेल के मुख्य द्वार पर पहुंचे, तो वहां मौजूद जेल अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी
बता दे कि एक बार पहले सितंबर महीने भी वह मजीठिया से मिल चुके है। मजीठिया से उनकी रिश्तेदारी में है। सुप्रीम कोर्ट में आज मजीठिया की जमानत याचिका पर सुनवाई होगी। इस दौरान जमानत को लेकर पंजाब सरकार की तरफ से जवाब दाखिल किया जाना है।
सुखबीर सिंह बादल भी मिल चुके
वहीं तीन दिन पूर्व शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल भी नाभा जेल पहुंचकर मजीठिया से मुलाकात कर चुके हैं। इन मुलाकातों को लेकर राजनीतिक और धार्मिक गलियारों में काफी चर्चा बनी हुई है।








