Punjab News: रोजी-रोटी कमाने विदेश गए पंजाब के युवक की रहस्यमयी हालातों में मौत

पंजाब (Punjab) के युवक की सऊदी अरब (Saudi Arabia) में रहस्यमयी हालात में मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान 36 वर्षीय मंदीप सिंह के रूप में हुई है जो गुरदासपुर के गांव नत्थू खैहरे का रहने वाला बताया जा रहा है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
नगर निगम के रिटायर्ड सुपरिटेंडेंट ने आत्मदाह किया
Punjab Government
Highlights
  • सऊदी अरब में पंजाब के युवक की मौत
  • मृतक युवक दो महीने पहले गया था विदेश
  • परिवार वालों का रो-रोकर बुरा बुरा हाल
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 267 शब्द|📅 02 Feb 2026

डेली संवाद, गुरदासपुर। Punjab News: विदेश से आए दिन पंजाब के युवकों की मौत की खबरें सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि रोजी रोटी कमाने विदेश गए पंजाब के युवक की मौत हो गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के युवक की सऊदी अरब (Saudi Arabia) में रहस्यमयी हालात में मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान 36 वर्षीय मंदीप सिंह के रूप में हुई है जो गुरदासपुर के गांव नत्थू खैहरे का रहने वाला बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

जनकारी अनुसार मंदीप सिंह दो महीने पहले ही रोजी-रोटी कमाने के लिए विदेश गया था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। युवक के पिता ने बताया कि मंदीप सिंह को कर्ज लेकर और जमीन गिरवी रखकर सऊदी अरब भेजा गया था।

Punjab News: रोजी-रोटी कमाने विदेश गए पंजाब के युवक की रहस्यमयी हालातों में मौत

परिवार ने बताया कि उन्हें सऊदी अरब से एक वीडियो मिला है, जिसमें मंदीप सिंह बीमार हालत में दिख रहा है और एक व्यक्ति उसके इलाज के बारे में बात करता हुआ सुनाई दे रहा है। परिवार ने सऊदी अरब सरकार से अपील की है कि मंदीप सिंह की मौत की पूरी जांच की जाए, ताकि सच सामने आ सके कि उसकी मौत कैसे हुई।

सरकार से मदद की गुहार

वहीं मृतक के परिवार ने बेटे के शव को पंजाब लाने के लिए केंद्र सरकार और पंजाब सरकार से मदद की गुहार लगाई है ताकि उसका अंतिम संस्कार किया जा सके। मनदीप सिंह अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चे छोड़ गया है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *