Punjab News: कांग्रेसी नेताओं और पार्षदों ने नगर निगम दफ्तर को घेरा, मेन गेट किया बंद, जमकर हंगामा

पंजाब के जिला लुधियाना (Ludhiana) में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों द्वारा नगर निगम दफ्तर को घेरकर जमकर प्रदर्शन किया गया है। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने जोंन-डी का मुख्य गेट पूरी तरह बंद रखा।

Muskaan Dogra
2 Min Read
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घेरा नगर निगम दफ्तर
Highlights
  • नगर निगम दफ्तर घेरकर जमकर प्रदर्शन
  • कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जमकर प्रदर्शन
  • नाले का पानी ओवरफ्लो होकर घरों में घुसा
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा नगर निगम (Municipal Corporation Ludhiana) घेरने की खबर सामने आ रहा है। खबर है कि आज कांग्रेसियों और स्थानीय लोगों द्वारा नगर निगम दफ्तर घेरकर प्रदर्शन किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के जिला लुधियाना (Ludhiana) में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों द्वारा नगर निगम दफ्तर को घेरकर जमकर प्रदर्शन किया गया है। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने जोंन-डी का मुख्य गेट पूरी तरह बंद कर दिया।

Ludhiana Nagar Nigam
Ludhiana Nagar Nigam

गंदे पानी की समस्या

बता दे कि ये प्रदर्शन लुधियाना में ढोका मोहल्ला में लंबे समय से चली आ रही सीवरेज और जल निकासी की समस्या को लेकर किया गया है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि हर साल बरसात के दिनों में गंदा नाला ओवरफ्लो हो जाता है, जिससे नाले का दूषित पानी लोगों के घरों में घुस जाता है। जिसके चलते बिमारियों का खतरा रहता है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

लोगों ने बताया कि अब बीते 10 दिनों से रोजाना नाले का पानी घरों के बाहर ओवरफ्लो होकर सड़कों और गलियों में फैल रहा है। इससे न केवल आवाजाही में दिक्कत हो रही है, बल्कि घरों में पानी घुसने से घरेलू सामान भी खराब हो रहा है और बच्चे बीमार हो रहे है।

Women Reservation
Protest

नगर निगम में हंगामा

वहीं इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बताया कि इसके बारे में कई बार नगर निगम को भी अवगत करवाया गया है लेकिन अभी तक इसका कोई समाधान नहीं निकला है जिसके चलते आज प्रदर्शन करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतवानी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही इस समस्या का हल नहीं निकला तो प्रदर्शन को तेज कर दिया जाएगा।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *