Jalandhar News: जालंधर के पाश इलाके में AAP नेता की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

पुलिस ने पूरे इलाके को घेराबंदी कर सील कर दिया और घटनास्थल से सबूत जुटाने का काम शुरू किया। मौके से कई खाली कारतूस बरामद किए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को सौंप दिया गया है।

Daily Samvad
3 Min Read
Firing In Punjab
Punjab Government
Jalandhar AD
Highlights
  • जालंधर में सुबह बड़ी वारदात
  • माडल टाउन में ताबड़तोड़ चली गोलियां
  • राजविंदर कौर थियाड़ा का करीबी थी लक्की
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: शहर के मॉडल टाउन इलाके में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता लक्की ओबराए पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी। यह वारदात गुरुद्वारा साहिब के बाहर हुई, जहां हमलावरों ने करीब 15 से 16 राउंड फायरिंग की।

जालंधर (Jalandhar) में सुबह सुबह आम आदमी पार्टी के नेता की हत्या कर दी गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुक्रवार सुबह लक्की ओबराए गुरुद्वारा साहिब के बाहर मौजूद थे। इसी दौरान अचानक एक या एक से अधिक हमलावर वहां पहुंचे और बिना किसी चेतावनी के उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

Lucky Oberai
Lucky Oberai

15 से 16 राउंड फायरिंग

गोलियों की तेज आवाज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, वहीं आसपास के दुकानदारों ने डर के माहौल में तुरंत अपने-अपने शटर बंद कर लिए। फायरिंग की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

पुलिस ने पूरे इलाके को घेराबंदी कर सील कर दिया और घटनास्थल से सबूत जुटाने का काम शुरू किया। मौके से कई खाली कारतूस बरामद किए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को सौंप दिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

Model Town Jalandhar
Model Town Jalandhar

राजविंदर कौर थियाड़ा के करीबी थे लक्की

घायल लक्की ओबराए को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया।  बताया जा रहा है कि अस्पताल में लक्की ओबराय की मौत हो गई है। लक्की ओबराय जालंधर कैंट की प्रभारी राजविंदर कौर थियाड़ा के करीबी थे।

इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। वहीं, आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है। पार्टी नेताओं ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

Dhanpreet Kaur
Dhanpreet Kaur

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में आपसी रंजिश या राजनीतिक कारणों से हमले की आशंका से इनकार नहीं किया जा रहा है। हालांकि, अभी तक हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस जल्द ही इस मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *