Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - पंजाब - Punjab News: पंजाब में कांग्रेस नेता चिट्टा पीते गिरफ्तार, सोशल मीडिया में वायरल हो रही है तस्वीरें

    Punjab News: पंजाब में कांग्रेस नेता चिट्टा पीते गिरफ्तार, सोशल मीडिया में वायरल हो रही है तस्वीरें

    Daily SamvadBy Daily Samvad14 February, 20260
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Punjab News: पंजाब में कांग्रेस नेता चिट्टा पीते गिरफ्तार, सोशल मीडिया में वायरल हो रही है तस्वीरें
    Punjab Congress Leader Arrested With Heroin In Gurdaspur
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, गुरदासपुर। Punjab News: पंजाब में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के बीच गुरदासपुर (Gurdaspur) जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। बटाला पुलिस ने कांग्रेस के एक स्थानीय नेता को कथित रूप से चिट्टा (हेरोइन) का सेवन करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरकीरत सिंह कालू के रूप में हुई है, जो कांग्रेस के पंजाब एससी विंग का कन्वीनर बताया जा रहा है।

    पंजाब (Punjab) पुलिस के अनुसार, गुरकीरत सिंह कालू को गांव मूला सुनइयां के श्मशान घाट के पास झाड़ियों में बैठे हुए पकड़ा गया। वह कथित तौर पर सिल्वर फॉयल पर नशीला पदार्थ रखकर उसे पाइप की तरह बनाकर सेवन कर रहा था। इसी दौरान थाना सदर बटाला की पुलिस टीम इलाके में गश्त कर रही थी और उनकी नजर आरोपी पर पड़ गई।

    Punjab Congress Leader Arrested With Heroin In Gurdaspur
    Punjab Congress Leader Arrested With Heroin In Gurdaspur

    झाड़ियों में पी रहा था चिट्टा

    थाना सदर बटाला (Batala) प्रभारी बिक्रम सिंह ने बताया कि पंजाब (Punjab) सरकार की नशा विरोधी मुहिम के तहत पुलिस लगातार संवेदनशील इलाकों में गश्त कर रही है। शुक्रवार को गश्त के दौरान पुलिस टीम जब श्मशान घाट के पास पहुंची तो झाड़ियों में एक युवक संदिग्ध हालत में बैठा दिखाई दिया। शक होने पर जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वह नशीले पदार्थ का सेवन करता पाया गया।

    यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

    पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया और मौके से नशीला पदार्थ भी बरामद किया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ थाना सदर बटाला में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद गुरकीरत सिंह कालू को शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी को नशीला पदार्थ कहां से मिला।

    SHO Batala Police
    SHO Batala Police

    कालू की तस्वीर वायरल

    इस घटना के बाद राजनीतिक हलकों में भी हलचल मच गई है। सोशल मीडिया पर गुरकीरत सिंह कालू की एक तस्वीर भी वायरल हो रही है, जिसमें वह गुरदासपुर के सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा के साथ नजर आ रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और नशे के खिलाफ अभियान को और तेज करने की बात कही जा रही है।



















    No related posts.

    Anti-Drug Campaign Batala Police Breaking Punjab News Gurdaspur News Gurkirat Singh Kalu Heroin Case Punjab Political News Punjab Punjab Congress Punjab Drug Crackdown SC Wing Convenor
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePunjab: पंजाब सरकार द्वारा 52 करोड़ रुपये की व्यापक बाढ़ सुरक्षा योजना को मंजूरी
    Next Article Jalandhar News: वार्ड नंबर 25 के श्री मनमोहन कालिया पार्क सेंट्रल टाउन में लगाया गया ओपन जिम
    Daily Samvad
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com

    Related Posts

    Haryana News: मुख्यमंत्री ने सीएम विंडो शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    20 May, 2026

    Haryana News: सीएम ने पंचकूला में 30 किसानों को भावांतर भरपाई योजना के तहत 1.02 करोड़ रुपये दिए

    20 May, 2026

    Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े बच्ची का अपहरण, दादा-दादी के सामने ले गए किडनैपर

    20 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    पंजाब

    Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े बच्ची का अपहरण, दादा-दादी के सामने ले गए किडनैपर

    By Muskaan Dogra20 May, 20260

    Canada News: कनाडा में पंजाबी युवक गिरफ्तार, गोलियां चलाने-आगजनी के 12 केस दर्ज, 22 मई को होगी सजा

    Dehradun PANACEA Hospital: अस्पताल में लगी भयानक आग, एक मरीज की मौत; कई गंभीर घायल

    Punjab News: पंजाब की राजनीति में भूकंप, अकाली दल के बड़े नेता ने दिया इस्तीफा

    Punjab Weather Update: पंजाब में भीषण गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.