डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष और पूर्व MLA राजिंदर बेरी ने MP चरणजीत सिंह चन्नी जी की MP लैंड ग्रांट से गीता मंदिर सेंट्रल टाउन के पास मनमोहन कालिया पार्क में ओपन जिम लगाया है, साथ ही नगर निगम की ग्रांट से करीब 5.5 लाख रुपये की ग्रांट से पार्क में लाइटों वाला नया फव्वारा भी लगाया गया है।

निवासियों ने धन्यवाद किया
इस मौके पर मौजूद मोहल्ला निवासियों ने राजिंदर बेरी और पार्षद उमा बेरी का धन्यवाद किया। इस मौके पर राजिंदर बेरी ने कहा कि MP चरणजीत सिंह चन्नी की ग्रांट से जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग वार्डों में लोगों की मांग के अनुसार काम किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार
इस मौके पर एसके बरूटा, यशपाल बजाज, मदन लाल सागर, तरसेम लाल वर्मा, मनीष गुप्ता, रोहित तलवार, मदन लाल सागर, सुधीर घुग्गी, त्रिलोक चंद वर्मा, हरसिमरन सिंह, चरणजीत सहगल, रोबिन रंधावा मौजूद थे।









