Punjab News: नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की बड़ी कार्रवाई, पंजाब के 85 खनन स्थलों पर लगाया प्रतिबंध

गुरदासपुर जिले के गाहलड़ी गांव की पंचायत द्वारा दायर याचिका के बाद नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने राज्य भर में फैले सभी 85 स्थलों पर खनन पर प्रतिबंध लगा दिया है। इन स्थानों की पहचान पंजाब जल संसाधन विभाग द्वारा पिछले वर्ष की गई थी।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Punjab Government
Highlights
  • पंचायत की याचिका पर NGT की सख्त कार्रवाई
  • पंजाब के 85 खनन स्थलों पर अगली सुनवाई तक रोक
  • तेज जल बहाव से गांव और खेतों को खतरे की आशंका
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने पंजाब में खनन पर एक बड़ी कार्रवाई की है। न्यायाधिकरण ने पंजाब के सभी 85 स्थलों पर खनन पर प्रतिबंध लगा दिया है। एनजीटी की यह कार्रवाई गाहलड़ी गांव की पंचायत द्वारा दायर शिकायत पर की गई है।

गुरदासपुर जिले के गाहलड़ी गांव की पंचायत द्वारा दायर याचिका के बाद नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने राज्य भर में फैले सभी 85 स्थलों पर खनन पर प्रतिबंध लगा दिया है। इन स्थानों की पहचान पंजाब जल संसाधन विभाग द्वारा पिछले वर्ष की गई थी। यह प्रतिबंध अगले आदेश तक लागू रहेगा।

NGT
NGT

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

बता दे कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) एक वैधानिक न्यायिक निकाय है, जो पर्यावरण संरक्षण और वन संरक्षण पर ध्यान केंद्रित करती है। पंजाब सरकार ने हाल ही में इन स्थलों से नदी के जल की निकासी और गाद निकालने के लिए निविदाएं जारी की हैं।

पंचायत ने दायर की थी याचिका

गाहलड़ी की पंचायत ने एक याचिका दायर की थी। याचिका में कहा गया था कि जिस जगह पर इस तरह से माइनिंग की जाती है, वहां पानी का बहाव बहुत तेज हो जाता है। अगर पानी नहीं रुका तो यह उनके खेतों और गांवों में घुस जाता है, जिससे खतरा की स्थिति बन जाती है।

पंजाब सरकार के पॉल्यूशन बोर्ड के वकील ने सभी हालात पर बात की, लेकिन अभी के लिए कोर्ट ने कहा है कि अगली सुनवाई तक इन 85 माइनिंग साइट्स पर, जिन पर बैन लगाया गया है, वहां काम नहीं होगा।



















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *