Jalandhar News: जालंधर की पॉश कॉलोनी में सूखी बेलों ने बिजली तारों को जकड़ा, बड़े हादसे की आशंका

पॉश कॉलोनी ग्रीन मॉडल टाउन में एक गंभीर लापरवाही सामने आई है। विन्ने मंदिर के पास सूखी बेलों ने बिजली की तारों को पूरी तरह लपेट रखा है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
तारों पर फैली सूखी बेलें
Punjab Government
Highlights
  • मंदिर के पास बिजली तारों पर लिपटी सूखी बेलें
  • शॉर्ट सर्किट और आग लगने का बढ़ा खतरा
  • स्थानीय लोगों ने की तुरंत समाधान की मांग
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली सवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) की पॉश कॉलोनी ग्रीन मॉडल टाउन में एक गंभीर लापरवाही सामने आई है। विन्ने मंदिर के पास सूखी बेलों ने बिजली की तारों को पूरी तरह लपेट रखा है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।

वहीं स्थानीय निवासियों के अनुसार, ये बेलें लंबे समय से तारों पर फैली हुई हैं। सूखी होने के कारण इनमें आग लगने का खतरा और भी बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि इलाके से जालंधर नगर निगम के कर्मचारी और अधिकारी नियमित रूप से गुजरते हैं, लेकिन इस गंभीर समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।

Municipal Corporation
Municipal Corporation

अब तक कोई कार्रवाई नहीं

वहीं, बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते इन सूखी बेलों को नहीं हटाया गया तो शॉर्ट सर्किट, आगजनी या करंट लगने जैसी दुर्घटनाएं हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तुरंत प्रभाव से सूखी बेलों को हटाया जाए और संबंधित विभाग की जिम्मेदारी तय की जाए। साथ ही, यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।



















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *