Bathinda Farmers Protest: पंजाब में किसानों व पुलिस के बीच झड़प, छोड़े आंसू गैस के गोले, हिरासत में कई किसान

किसानों की रिहाई की मांग को लेकर बठिंडा (Bathinda) में आज माहौल गरमाया हुआ है। बठिंडा की ओर बढ़ रहे किसानों और पुलिस के बीच जिउंद गांव के पास झड़प हो गई। किसान डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के घेराव के लिए एकत्र हो रहे थे, तभी पुलिस ने गांव को घेर लिया।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Bathinda Farmers Protest
Punjab Government
Highlights
  • बठिंडा में किसानों-पुलिस के बीच झड़प
  • जिउंद गांव के पास आंसू गैस के गोले दागे
  • नाकाबंदी के बीच कई किसान हिरासत में
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, बठिंडा। Bathinda Farmers Protest: बठिंडा (Bathinda) में डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के घेराव के लिए बढ़ रहे किसानों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। इसके बाद किसानों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने बड़ी संख्या में आंसू गैस के गोले छोड़े।

गिरफ्तार किए गए किसानों की रिहाई की मांग को लेकर बठिंडा (Bathinda) में आज माहौल गरमाया हुआ है। बठिंडा की ओर बढ़ रहे किसानों और पुलिस के बीच जिउंद गांव के पास झड़प हो गई। किसान डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के घेराव के लिए एकत्र हो रहे थे, तभी पुलिस ने गांव को घेर लिया।

Bathinda Farmers Protest
Bathinda Farmers Protest

किसानों को मामूली चोटें आईं

वहीं आगे बढ़ने से रोके जाने पर दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की हुई। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़े। झड़प के दौरान कुछ किसानों को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने नाकाबंदी और बल प्रयोग कर किसानों को बठिंडा की ओर बढ़ने से रोक दिया, जबकि किसान आगे बढ़ने की कोशिश करते रहे।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

Bathinda Farmers Protest
Bathinda Farmers Protest

किसानों के धरने को रोकने के लिए एक हजार से अधिक पुलिस कर्मी नाकों पर तैनात हैं। सिपाही से लेकर डीआईजी तक के पुलिस कर्मी एवं अधिकारी मैदान पर डटे हुए है। वहीं दूसरी तरफ किसानों का कहना है कि जब तक उनके साथियों को रिहा नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।



















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *