Encounter In Jalandhar: जालंधर में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक घायल

जालंधर (Jalandhar) के फोलड़ीवाल इलाके में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई है। इस दौरान आरोपी के पैर में गोली लग गई है जिसके चलते उसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Encounter In Jalandhar
Punjab Government
Highlights
  • पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़
  • कौशल चौधरी गैंग का शूटर गिरफ्तार
  • जालंधर के फोलड़ीवाल इलाके में कार्रवाई
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Encounter In Jalandhar: पंजाब के जिला जालंधर (Jalandhar) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है जिसके एक आरोपी घायल हो गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) के फोलड़ीवाल इलाके में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई है। इस दौरान आरोपी के पैर में गोली लग गई है जिसके चलते उसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

कई वारदातों में शामिल

दरअसल पुलिस को गुप्त जानकारी मिली थी कि कई वारदातों में शामिल आरोपी फोलड़ीवाल इलाके में छिपा हुआ है जिसके चलते पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को काबू करने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी।

Encounter in Punjab
Encounter in Punjab

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

वहीं पुलिस द्वारा भी जबावी फायरिंग की गई जिसमे बदमाश आकाश के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस ने बताया कि शूटर आकाश कौशल चौधरी गैंग से जुड़ा हुआ है और कई वारदातों में शामिल रहा है।



















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *