Jalandhar News: व्यापारी और उद्योग पंजाब की अर्थव्यवस्था की रीढ़, हर जायज़ समस्या का समयबद्ध समाधान होगा- नितिन कोहली

Muskaan Dogra
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) में पंजाब ट्रेड विंग की ओर से एक विशेष एवं महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं और उनके समाधान को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में व्यापार जगत से जुड़े अनेक प्रतिनिधियों ने भाग लेते हुए अपने मुद्दे खुलकर रखे।

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और जालंधर सेंट्रल हल्का इंचार्ज, नितिन कोहली (Nitin Kohli) ने विशेष रूप से शिरकत करते हुए व्यापारियों को संबोधित किया। बैठक में जिला प्रधान इंदरवंश चड्ढा, स्टेट मेंबर रिकी मनोचा, जालंधर के मेयर वनीत धीर तथा राजविंदर थायरा सहित कई प्रमुख पदाधिकारी और व्यापारी उपस्थित रहे।

आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन

इसके साथ ही प्रशासन की ओर से डी.ई.टी.सी. दलबीर राज कौर, अतिरिक्त उपायुक्त अमनइंदर कौर बराड़, सुखविंदर सिंह तथा एस.पी. हेडक्वार्टर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अधिकारियों ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

अपने संबोधन में नितिन कोहली ने कहा कि व्यापारी वर्ग किसी भी शहर और राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी होता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार और पार्टी व्यापारियों के अधिकारों, सुविधाओं और सुरक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि व्यापार और उद्योग का सशक्त होना प्रदेश की समृद्धि और रोजगार सृजन का आधार है।

Nitin Kohli AAP Jalandhar Punjab
Nitin Kohli AAP Jalandhar Punjab

बैठक के दौरान व्यापारियों ने लाइसेंस संबंधी दिक्कतें, टैक्स से जुड़े मुद्दे, बुनियादी ढांचे की कमी तथा स्थानीय स्तर की प्रशासनिक समस्याएं प्रमुख रूप से उठाईं। नितिन कोहली ने प्रत्येक समस्या को ध्यानपूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि इन सभी मुद्दों को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर शीघ्र एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि केवल समस्याएं बताना पर्याप्त नहीं, बल्कि उनके समाधान के लिए निरंतर फॉलोअप भी आवश्यक है। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे संबंधित विभागों और अपने क्षेत्रीय प्रतिनिधियों के साथ नियमित संपर्क बनाए रखें, ताकि समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण हो सके।



















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *