Punjab News: पंजाब के Ex CM चरणजीत सिंह चन्नी छोड़ रहे हैं राजनीति? कांग्रेस की भरी मीटिंग में कर दिया ये ऐलान, देखें VIDEO

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कांग्रेस के भीतर नेतृत्व को लेकर असमंजस और गुटबाजी पार्टी की चुनावी तैयारियों को प्रभावित कर सकती है। हालांकि पार्टी नेतृत्व लगातार यह संदेश देने की कोशिश कर रहा है कि सभी नेता एकजुट हैं और आगामी चुनावों में मजबूती से उतरेंगे।

Daily Samvad
6 Min Read
Charanjit Singh Channi
Punjab Government
Highlights
  • चरणजीत सिंह चन्नी पर कई नेताओं ने उठाए सवाल
  • चरणजीत सिंह चन्नी बोले- मैं घर बैठ जाऊंगा
  • कांग्रेस में कई दिग्गज CM बनने के सपने देख रहे हैं
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री व जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) अपनी ही कांग्रेस (Congress) पार्टी के नेताओं से काफी आहत हैं। उन्होंने कांग्रेस की भरी मीटिंग में राजनीति छोड़ने तक की धमकी दे डाली। चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि -मुझ पर तरह तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं, मुझे टारगेट किया जा रहा है, इससे बढ़िया तो मैं घर बैठ जाता हूं। चन्नी के इस ऐलान के बाद कांग्रेसी नेता सकते में आ गए हैं।

पंजाब (Punjab) कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) ने पार्टी की एक अहम बैठक में खुलकर नाराजगी जाहिर करते हुए यहां तक कह दिया कि अगर उन पर इसी तरह आरोप लगाए जाते रहे तो वह राजनीति छोड़कर घर बैठना बेहतर समझेंगे। उनके इस बयान से बैठक में मौजूद वरिष्ठ नेताओं में हड़कंप मच गया।

bhupesh baghel
bhupesh baghel

कांग्रेसी नेता सकते में

चरणजीत सिंह चन्नी के इस रवैये से पार्टी के प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल समेत सीनियर नेता सकते में आ गए। चन्नी ने पार्टी नेताओं को साफ कर दिया कि वो जो भी कर रहे, पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह बैठक पार्टी की संगठनात्मक मजबूती और आने वाले चुनावों की रणनीति को लेकर बुलाई गई थी। बैठक में पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel), प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग (Amrinder Singh Raja Warring), नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा (Pratap Singh Bajwa) समेत सभी विधायक, सांसद और जिले स्तर के नेता मौजूद थे।

मीटिंग में क्या बोले चन्नी, देखें VIDEO

सूत्रों के अनुसार, बैठक के दौरान कुछ वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी में बढ़ रही गुटबाजी और आपसी मतभेदों को लेकर चन्नी को घेरने की कोशिश की। इस पर चन्नी नाराज हो गए और उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उन पर तरह-तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं और उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह जो भी कदम उठा रहे हैं, वह पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए उठा रहे हैं। ऐसे में यदि उनके प्रयासों को गलत तरीके से पेश किया जाएगा तो उनके लिए राजनीति में बने रहने का कोई मतलब नहीं रह जाता।

Charanjit Singh Channi
Charanjit Singh Channi

बघेल ने चन्नी को करवाया शांत

स्थिति को बिगड़ता देख प्रभारी भूपेश बघेल ने हस्तक्षेप किया और चन्नी को शांत करने की कोशिश की। बघेल ने स्पष्ट किया कि पार्टी में किसी को टारगेट नहीं किया जा रहा है और सभी नेता संगठन को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करें। उनके हस्तक्षेप के बाद माहौल कुछ हद तक सामान्य हुआ। हालांकि, मामला यहीं नहीं थमा।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

सूत्रों के मुताबिक, जब चर्चा आगे बढ़ी तो प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने एक अहम सुझाव रखा। उन्होंने कहा कि जितने भी मौजूदा सांसद हैं, उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहिए। इससे मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर उठ रहे सवालों पर स्वतः विराम लग जाएगा और पार्टी एकजुट होकर चुनावी रणनीति बना सकेगी। वड़िंग का यह सुझाव सीधे तौर पर उन नेताओं पर असर डालता है जो सांसद भी हैं और भविष्य में मुख्यमंत्री पद के दावेदार माने जाते हैं।

Amrinder Singh Raja Warring
Amrinder Singh Raja Warring

कांग्रेस में सीएम के कई दावेदार

बताया जा रहा है कि इस सुझाव पर बैठक में मौजूद कुछ नेताओं ने सहमति नहीं जताई। कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के संभावित दावेदारों की सूची लंबी मानी जा रही है। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पूर्व उपमुख्यमंत्री और गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा (Sukhjinder Singh Randhawa), लुधियाना से सांसद और प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, फतेहगढ़ साहिब से सांसद अमर सिंह (Amar Singh) और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा शामिल हैं। इन नामों में बाजवा को छोड़कर अधिकांश नेता वर्तमान में लोकसभा सांसद हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कांग्रेस के भीतर नेतृत्व को लेकर असमंजस और गुटबाजी पार्टी की चुनावी तैयारियों को प्रभावित कर सकती है। हालांकि पार्टी नेतृत्व लगातार यह संदेश देने की कोशिश कर रहा है कि सभी नेता एकजुट हैं और आगामी चुनावों में मजबूती से उतरेंगे।

फिलहाल, चन्नी के बयान ने पंजाब (Punjab) कांग्रेस (Congress) की अंदरूनी राजनीति को एक बार फिर चर्चा के केंद्र में ला दिया है। अब देखना होगा कि पार्टी नेतृत्व इस असंतोष को किस तरह संभालता है और क्या आने वाले समय में संगठनात्मक स्तर पर कोई ठोस निर्णय लिया जाता है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *