AAP Sarpanch Murder: आप सरपंच की हत्या की इस गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

आम आदमी पार्टी के सरपंच हरपिंदर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं अब इस हत्या की जिम्मेदारी विदेश में बैठे गैंगस्टर ने ली है। विदेश में रह रहे गैंगस्टर लखबीर लांडा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर इस हत्या की जिम्मेदारी ली है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Tarn Taran AAP Sarpanch Murdered
Punjab Government
Highlights
  • पंजाब में AAP सरपंच की गोली मारकर हत्या
  • विदेश में बैठे गैंगस्टर लांडा ने ली जिम्मेदारी
  • तरनतारन पुलिस ने 7-8 संदिग्धों को हिरासत में लिया
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, तरनतारन। AAP Sarpanch Murder: पंजाब के तरनतारन (Tarn Taran) में बीते दिन एक शादी समारोह में आम आदमी पार्टी (AAP) के सरपंच हरपिंदर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं अब इस हत्या की जिम्मेदारी विदेश में बैठे गैंगस्टर ने ली है।

मिली जानकारी के मुताबिक विदेश में रह रहे गैंगस्टर लखबीर लांडा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। सूत्रों के मुताबिक तरनतारन (Tarn Taran) पुलिस ने लगभग 7 से 8 संदिग्धों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।

AAP Sarpanch
AAP Sarpanch

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

गैंगस्टर ने अपने पोस्ट में लिखा कि “आज को सिद्धू फार्म पैलिस पर सरपंच का कत्ल हुआ है, वह हमने किया है, क्योंकि इन्होंने हमारे छोटे भाई नौनी का नुकसान किया था जिसमें ये गवाह था। यह सिर्फ ट्रेलर था, अब तुम पर आगे जो भी होगा, तुम्हारी सात पीडियां हथियारों का नाम नहीं लेंगी। पुलिस न जायज एनकाउंटर कर रही, या तो इनको बंद करो, नहीं तो सारे भाईयों का बदला एक ही दिन लिया जाएगा।”

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

तरन तारन एसएसपी ने सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के लिए चार टीमें तैनात की हैं, जो रात से लगातार जांच कर रही हैं। एसएसपी ने सरपंच की हत्या करने वाले अज्ञात हमलावरों को पकड़ने के लिए लगभग 20 पुलिस टीमों को तैनात किया है। हमलावरों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।



















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *