Jalandhar News: जालंधर में NRI के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में हड़कंप

जालंधर के भोगपुर के पास स्थित गांव भटनूरा लुबाना में एक NRI के घर पर फायरिंग की गई है। बताया जा रहा है कि अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने एक NRI मंजीत सिंह के घर पर फायरिंग की और घटना के बाद मौके से फरार हो गए।

Muskaan Dogra
2 Min Read
जालंधर में NRI के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग
Punjab Government
Highlights
  • जालंधर में NRI के घर पर फायरिंग
  • बाइक सवार हमलावरों ने किया हमला
  • सीसीटीवी में कैद हुई फायरिंग की घटना
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जिला जालंधर (Jalandhar) में NRI के घर पर फायरिंग करने का मामला सामने आ रहा है जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। वहीं ये पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) के भोगपुर के पास स्थित गांव भटनूरा लुबाना में एक NRI के घर पर फायरिंग की गई है। बताया जा रहा है कि अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने एक NRI मंजीत सिंह के घर पर फायरिंग की और घटना के बाद मौके से फरार हो गए।

Firing
Firing

इंग्लैंड रहता था परिवार

बता दे कि पीड़ित मंजीत सिंह का परिवार इंग्लैंड (England) रहता था और कुछ समय पहले ही जालंधर लौटा था। वहीं ये पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। सीसीटीवी में दो युवक मोटरसाइकिल पर आते दिखाई देते हैं जो कि घर से कुछ दूरी से मोटरसाइकिल खड़ी करते हैं।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

इसके बाद वह गोलियां चलाते हैं और मौके से फरार हो जाते हैं। फायरिंग की इस घटना के चलते इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। घटना की सूचना पीड़ित परिवार द्वारा पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।



















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *