डेली संवाद, गुरुग्राम। Lady Don Neha: पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के ड्रग सिंडिकेट में शामिल महिला डॉन खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को गिरफ्तार किया है। नेहा लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के शूटर बॉबी कबूतर की प्रेमिका है।
हरियाणा (Haryana) के गुरुग्राम (Gurgaon) से सटे महिपालपुर से लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग से जुड़े गैंगस्टर महफूज उर्फ बॉबी कबूतर और उसकी गर्लफ्रेंड नेहा को अरेस्ट किया गया। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नेहा को गिरफ्तार किया है।

कबूतर की फरारी में की मदद
पुलिस की जांच में पता चला कि लेडी डॉन नेहा ही बॉबी कबूतर की फरारी के दौरान उसकी सबसे ज्यादा मदद करती थी। बताया जा रहा है कि नेहा को गैंग के मुख्य शूटर बॉबी कबूतर के करीबी के रूप में जाना जाता है। बॉबी कबूतर पर अवैध हथियारों की सप्लाई और कई आपराधिक मामलों में संलिप्तता के आरोप हैं।
यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार
वह लंबे समय से फरार चल रहा था और हाल ही में उसे भी गिरफ्तार किया गया है। बॉबी कबूतर दिवंगत पंजाब गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल था। उसने सिद्धू मूसेवाला की रेकी की थी और कई मामलों में फरार चल रहा था। बीते दिन उसे दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

इन दोनों के अलावा बॉबी कबूतर के दो साथी मोहम्मद राजी खान और शाहबाज को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, बॉबी कबूतर ने मूसेवाला की हत्या से पहले उनके रूट और मूवमेंट की रेकी की थी और यह गोपनीय जानकारी मुख्य हमलावरों तक पहुंचाई थी। इसके अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर हुए हमले में हथियार सप्लाई करने में उसका नाम सामने आया था।
नेहा नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में एक ब्यूटी पार्लर चलाती थी। दिल्ली पुलिस अब उससे बिश्नोई गैंग और हाशिम बाबा नेटवर्क के बीच ड्रग लिंक के बारे में पूछताछ कर रही है। ये पता चला है कि, अवैध हथियारों की सप्लाई एक बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क के जरिए की जाती थी।









