डेली संवाद, जालंधर। DIPS News: डिप्स आई.एम.टी. के होटल मैनेजमेंट एवं ट्रैवल एंड टूरिज्म विभाग के विद्यार्थियों ने प्रेसिडेंट होटल में औद्योगिक भ्रमण कर आतिथ्य उद्योग की कार्यप्रणाली का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को वास्तविक होटल संचालन प्रणाली से परिचित कराना तथा उन्हें उद्योग की अपेक्षाओं के अनुरूप तैयार करना था।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने होटल के प्रमुख विभागों—फ्रंट ऑफिस, हाउसकीपिंग, फूड एंड बेवरेज तथा फूड प्रोडक्शन-का गहन अध्ययन किया। फ्रंट ऑफिस में चेक-इन एवं चेक-आउट प्रक्रियाओं और गेस्ट सर्विस स्टैंडर्ड को समझा गया। हाउसकीपिंग विभाग में स्वच्छता मानकों और रूम प्रिपरेशन की बारीकियों को जाना गया। फूड एंड बेवरेज तथा फूड प्रोडक्शन विभाग में किचन संचालन, मेन्यू प्लानिंग, फूड सेफ्टी एवं प्रोफेशनल सर्विस तकनीकों की जानकारी प्राप्त की गई।
यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार
संस्थान के एमडी सरदार तरविंदर सिंह ने कहा, डिप्स आईएमटी विद्यार्थियों को उद्योग से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा लक्ष्य उन्हें व्यावहारिक ज्ञान और आत्मविश्वास से सशक्त बनाना है, ताकि वे भविष्य में उत्कृष्ट प्रोफेशनल बन सकें।
सीएओ रमणीक सिंह ने अपने संदेश में कहा, डिप्स में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, अत्याधुनिक प्रशिक्षण लैब्स और इंडस्ट्री-ओरिएंटेड शिक्षण पद्धति के माध्यम से विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान की जाती है।” सीएओ जश्न सिंह ने कहा, “इस प्रकार के औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों को वास्तविक कार्यसंस्कृति से परिचित कराते हैं और उनके करियर को नई दिशा देते हैं।”
कॉलेज के प्रिंसिपल रवि सिद्धू ने कहा, हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उन्हें व्यावहारिक अनुभव प्रदान कर उद्योग के लिए पूर्णतः तैयार करना है। इस प्रकार की गतिविधियाँ उनके आत्मविश्वास और कौशल विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
डिप्स आईएमटी अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक सुविधाओं, प्रोफेशनल किचन लैब, स्मार्ट क्लासरूम्स, अनुभवी फैकल्टी तथा इंडस्ट्री कनेक्ट के माध्यम से आतिथ्य एवं पर्यटन शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर नई ऊँचाइयाँ प्राप्त कर रहा है। यह औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।













