DIPS News: विश्व पटल पर स्वर्णाक्षरों में अंकित हो रहा है DIPS Group of Institutions का गौरव

Muskaan Dogra
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। DIPS News: आज DIPS Group of Institutions उत्कृष्ट शिक्षा, उच्च संस्कार, अनुशासन और वैश्विक उपलब्धियों का उज्ज्वल प्रतीक बन चुका है। यह केवल एक शैक्षणिक संस्थान नहीं, बल्कि प्रतिभाओं की वह कर्मभूमि है जहाँ से निकलने वाला प्रत्येक डिप्सियन अपने ज्ञान, परिश्रम और समर्पण से सफलता की नई इबारत लिख रहा है। विश्व के विभिन्न कोनों में डिप्स के पूर्व विद्यार्थी अपनी असाधारण उपलब्धियों से संस्थान का नाम स्वर्णिम अक्षरों में अंकित कर रहे हैं।

चिकित्सा क्षेत्र में डॉ. हरप्रीत बल (एमडी – गायनेकोलॉजिस्ट), डॉ. जसकीरतपाल (एमबीबीएस, एमडी – एनेस्थीसियोलॉजिस्ट), डॉ. रिम्पल (एमबीबीएस), डॉ. रूपिंदर कौर, डॉ. रूपनजोत कौर (जनरल सर्जन) तथा डॉ. गीतिका बत्रा (एमडी – पैथोलॉजी) मानवता की सेवा को अपना सर्वोच्च धर्म मानते हुए समाज को स्वस्थ, सशक्त और सुरक्षित भविष्य प्रदान कर रहे हैं। उनकी सेवाभावना और विशेषज्ञता डिप्स की गुणवत्ता का सशक्त प्रमाण है।

राजनीतिक एवं सामाजिक नेतृत्व के क्षेत्र में Amarjot Sandhu, मेंबर ऑफ प्रोविंशियल पार्लियामेंट, ब्रैम्पटन वेस्ट (कनाडा), जो स्वयं डिप्स के गौरवान्वित विद्यार्थी रहे हैं, डिप्सियनों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहते हैं कि “डिप्स के विद्यार्थी विश्व के प्रत्येक क्षेत्र में सेवा, समर्पण और श्रेष्ठता का उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं।” उनका यह वक्तव्य संस्थान की वैश्विक प्रतिष्ठा को और सुदृढ़ करता है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुखमन पुर्बा, कमर्शियल पायलट (फ्लोरिडा, यूएसए), आकाश की अनंत ऊँचाइयों को स्पर्श करते हुए डिप्स का नाम विश्वभर में गौरवान्वित कर रहे हैं। वहीं राजनप्रीत सिंह धनजू भारतीय नौसेना अधिकारी के रूप में राष्ट्र की समुद्री सीमाओं की रक्षा करते हुए अदम्य साहस, शौर्य और देशभक्ति का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं।

संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर Tarvinder Singh ने अत्यंत गर्व के साथ कहा कि उन्हें अपने प्रत्येक विद्यार्थी पर असीम विश्वास और गर्व है। उन्होंने कहा, “डिप्स केवल शिक्षा प्रदान नहीं करता, बल्कि व्यक्तित्व का निर्माण करता है। यहाँ से निकलने वाला प्रत्येक छात्र अनुशासन, नेतृत्व, नैतिक मूल्यों और उत्कृष्टता का जीवंत प्रतीक बनता है। हमारे डिप्सियन ही हमारी सबसे बड़ी पहचान और उपलब्धि हैं।”



















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *