Punjab News: पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी का बड़ा दांव, देखें VIDEO

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पंजाब में भाजपा संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पार्टी नेतृत्व बूथ स्तर तक ढांचे को सक्रिय करने, नए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने और विभिन्न सामाजिक वर्गों तक पहुंच बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रहा है।

Daily Samvad
4 Min Read
CM Nayab Singh Saini
Punjab Government
Highlights
  • हरियाणा के सीएम नायब सैनी का पंजाब में कार्यक्रम तेज
  • सीएम नायब सैनी बोले- पंजाब में आने से रोका जा रहा है
  • अमित शाह की पंजाब की सियासत पर नजर
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं। इसी क्रम में शनिवार (21 फरवरी) को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित भाजपा पंजाब कार्यालय पहुंचे। यहां आयोजित कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न शहरों से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस जॉइनिंग कार्यक्रम को आगामी चुनावी रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

पंजाब (Punjab) की राजधानी चंडीगढ़ (Chandigarh) में कार्यक्रम के दौरान पंजाब यूनिवर्सिटी (Punjab University) में हिंदुस्तान स्टूडेंट यूनियन के प्रधान कुलदीप चौधरी ने अपने साथियों सहित भाजपा का दामन थामा। उनके साथ बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता भी पार्टी में शामिल हुए। भाजपा नेतृत्व ने इसे संगठन के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। पार्टी का फोकस खासतौर पर युवाओं को जोड़ने और छात्र राजनीति से जुड़े चेहरों को मुख्यधारा की राजनीति में लाने पर दिखाई दे रहा है।

Amit Shah
Amit Shah

अमित शाह की पंजाब पर नजर

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पंजाब में भाजपा संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पार्टी नेतृत्व बूथ स्तर तक ढांचे को सक्रिय करने, नए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने और विभिन्न सामाजिक वर्गों तक पहुंच बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रहा है। 2027 के चुनाव को ध्यान में रखते हुए जमीनी स्तर पर पकड़ मजबूत करने की कोशिशें तेज हो गई हैं।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की नजर भी पंजाब की राजनीतिक स्थिति पर बनी हुई है। पार्टी हाईकमान राज्य में संभावनाओं को लेकर नियमित समीक्षा कर रहा है। बताया जा रहा है कि पंजाब को लेकर रणनीतिक बैठकों का दौर जारी है, जिसमें संगठन विस्तार, संभावित गठबंधन और चुनावी मुद्दों पर चर्चा की जा रही है।

Sukhbir Badal Akali Dal Badal
Sukhbir Badal Akali Dal Badal

गठबंधन को लेकर सस्पेंस बरकरार

हालांकि भाजपा ने अभी तक पंजाब में किसी भी दल के साथ औपचारिक गठबंधन का ऐलान नहीं किया है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं। सूत्रों का दावा है कि अंदरखाने कई दलों के साथ बातचीत चल रही है। माना जा रहा है कि चुनाव से पहले किसी बड़े राजनीतिक समीकरण की घोषणा हो सकती है। फिलहाल पार्टी नेतृत्व सार्वजनिक रूप से संगठन को मजबूत करने और नए चेहरों को जोड़ने की रणनीति पर जोर दे रहा है।

हरियाणा सीएम की बढ़ी सक्रियता

पिछले कुछ समय से नायब सिंह सैनी की पंजाब में सक्रियता बढ़ी है। वे कई सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में शिरकत कर चुके हैं। विश्लेषकों का मानना है कि हरियाणा और पंजाब की सीमावर्ती राजनीति को ध्यान में रखते हुए भाजपा क्षेत्रीय समन्वय की रणनीति पर काम कर रही है। दोनों राज्यों के बीच सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक संबंधों को देखते हुए पार्टी नेतृत्व साझा मुद्दों को भी भुनाने की कोशिश में है।

चंडीगढ़ में आयोजित यह जॉइनिंग कार्यक्रम इसी व्यापक रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। आने वाले समय में भाजपा की गतिविधियां और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं। अब देखना यह होगा कि आगामी महीनों में पार्टी किस तरह संगठन को मजबूत कर चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी करती है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *