Terrorist Attack Alert: दिल्ली में लाल किले के सामने धमाके का अलर्ट, लश्कर-ए-तैयबा रच रहा साजिश

पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन चांदनी चौक इलाके के प्रमुख मंदिरों को भी निशाना बनाने की योजना बना रहा है। खुफिया सूत्रों ने बताया है कि लश्कर-ए-तैबा भारत में एक बड़ा आतंकवादी हमला करने की योजना बना रहा है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Delhi Terrorist Attack Alert
Punjab Government
Highlights
  • दिल्ली में आतंकवादी हमला होने का खतरा
  • कश्मीर में मस्जिद हमले का बदला लेने की धमकी
  • लश्कर-ए-तैबा का निशाना दिल्ली के ऐतिहासिक स्थल
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Terrorist Attack Alert: देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर आतंकवादियों के निशाने पर है। खुफिया सूत्रों ने हाई अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि लश्कर-ए-तैबा (LeT) के आतंकवादी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के सामने आईईडी हमला करने की योजना बना रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन चांदनी चौक इलाके के प्रमुख मंदिरों को भी निशाना बनाने की योजना बना रहा है। खुफिया सूत्रों ने बताया है कि लश्कर-ए-तैबा भारत में एक बड़ा आतंकवादी हमला करने की योजना बना रहा है।

Delhi Terrorist Attack Alert
Delhi Terrorist Attack Alert

सूत्रों का कहना है कि लश्कर ने कश्मीर में बिलाल मस्जिद हमले का बदला लेने के लिए दिल्ली (Delhi) को चुना है, जहां नवंबर 2025 के विस्फोट के बाद लश्कर ने एक वायरल पोस्ट में हमले की जिम्मेदारी ली थी।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

पोस्ट में लिखा था, “नई दिल्ली पर हमला लश्कर-ए-तैबा ने किया है। यह कश्मीर में शहीद हुए लोगों का बदला है। हम मस्जिद की हर ईंट का बदला लेंगे और हर मंदिर तक पहुंचेंगे।” अलर्ट के अनुसार, लश्कर-ए-तैबा के स्लीपर सेल दिल्ली के लाल किले के मुख्य द्वार के पास एक भीड़भाड़ वाले इलाके में आईईडी लगाने की योजना बना रहे हैं।

Delhi Terrorist Attack Alert
Delhi Terrorist Attack Alert

लाल किला अतीत में आतंकी हमलों का निशाना बन चुका है। दिसंबर 2000 में, लश्कर-ए-तैबा ने लाल किले पर हमला किया, जिसमें तीन लोग मारे गए।नवंबर 2025 में, लाल किले के पास एक मेट्रो स्टेशन के बाहर एक कार बम विस्फोट हुआ, जिसमें 13 लोग मारे गए और 20 से अधिक लोग घायल हो गए।



















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *