Jalandhar News: नवज्योति कालोनी रोड मकसूदां में अवैध रूप से बनाई दुकानें, कमिश्नर से शिकायत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के मेयर वनीत धीर (Mayor Vaneet Dhir) और कमिश्नर संदीप ऋषि की सख्ती के बावजूद अवैध निर्माण रुकने के नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला मकसूदां के नवज्योति कालोनी रोड का है। यहां एक साथ कई दुकानें अवैध रूप से बनाई गई हैं।

जालंधर (Jalandhar) के आरटीआई एक्टिविस्ट रवि छाबड़ा ने नगर निगम (Municipal Corporation) के कमिश्नर संदीप ऋषि (Sandeep Rishi IAS) को शिकायत भेजी है।

Navjyoti Colony News
Navjyoti Colony News

नगर निगम को चूना

रवि छाबड़ा ने कहा है कि नवज्योति कालोनी रोड मकसूदां में अवैध रूप से कई दुकानों का निर्माण किया गया है। जिससे नगर निगम के खजाने को भारी नुकसना हुआ है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

रवि छाबड़ा ने कहा है कि एक बिल्डर्स द्वारा अवैध रूप से कालोनियां काट कर उसमें फ्रंट में दुकानें बनाकर बेची जा रही है। उन्होंने कमिश्नर से मांग की है कि इन दुकानों पर कानूनी कार्रवाई की जाए। उधर, नगर निगम के अफसरों ने कहा कि शिकायत मिली है, जांच के बाद एक्शन लिया जाएगा।

Shops Seal Johal Market Jalandhar1
Shops Seal Johal Market Jalandhar1

जौहल मार्केट में सील तोड़ी

उधर, जालंधर (Jalandhar) के जौहल मार्केट (Johal Market) में सांझा चूल्हा (Sanjha Chulha) के सामने मेडिकल स्टोर के मालिक ने सरकारी सील तोड़ दी है। यहां दो दुकानों को अवैध करार देते हुए नगर निगम की टीम ने दोनों दुकानों को सील कर दिया था। लेकिन अब इसकी सील तोड़ दी गई है।

नगर निगम के अफसरों के मुताबिक संबंधित एटीपी (ATP) और इंस्पैक्टर (Building Inspector) से इसकी रिपोर्ट मांगी गई है। आपको बता दें कि इन दो दुकानों को नगर निगम (Municipal Corporation Jalandhar) की बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने सील किया था।



















Leave a Comment