DIPS News: डिप्स सुरानुस्सी के स्वर्णिम सितारे: विश्व मंच पर प्रतिभा की दमक, शिक्षा की अद्भुत विजयगाथा

संस्थान के मेधावी पूर्व विद्यार्थियों ने देश और विदेश में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्राप्त कर यह सिद्ध कर दिया है कि डिप्स केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि सपनों को साकार करने का सशक्त मंच है।

Muskaan Dogra
3 Min Read
Punjab Government
Highlights
  • डिप्स ने शिक्षा में फिर से उत्कृष्टता साबित की
  • निपुण दत्ता, डॉ. रिंपल और डॉ. अभय की क्षेत्रीय उपलब्धियाँ
  • शालिनी शर्मा और प्रणव शर्मा ने पेश की सफलता की मिसाल
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। DIPS News: उत्कृष्ट शिक्षा, अनुशासन और संस्कारों की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाते हुए डिप्स सुरानुस्सी ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता का परचम लहराया है। संस्थान के मेधावी पूर्व विद्यार्थियों ने देश और विदेश में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्राप्त कर यह सिद्ध कर दिया है कि डिप्स केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि सपनों को साकार करने का सशक्त मंच है।

इन उज्ज्वल सितारों में निपुण दत्ता एस वाई सी पी ई संस्था में टीम लीडर के रूप में नेतृत्व की नई मिसाल कायम कर रहे हैं। डॉ. रिंपल और डॉ. अभय धरेम चिकित्सा क्षेत्र में समर्पण और सेवा भावना के साथ समाज को नई दिशा दे रहे हैं। शालिनी शर्मा ने चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में अपनी दक्षता से विशिष्ट पहचान बनाई है, जबकि प्रणव शर्मा भारतीय वायु सेना में देश की सुरक्षा में अपना अमूल्य योगदान दे रहे हैं। अनुभा सहगल प्रोफेसर के रूप में ज्ञान का प्रकाश फैला रही हैं तथा आरती चौधरी राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जालंधर में वित्त प्रमुख के पद पर अपनी प्रशासनिक क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं।

प्रतिभा का प्रकाश चमक रहा

विदेशों में भी डिप्स की प्रतिभा का प्रकाश समान रूप से चमक रहा है। महिमा चौधरी कनाडा के टोरंटो में क्रेडिट विश्लेषक के रूप में अपनी विशेषज्ञता का लोहा मनवा रही हैं और आकाश कालिया कनाडा के ओंटारियो में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में तकनीकी क्षेत्र में सफलता की नई ऊँचाइयों को छू रहे हैं। इन सभी की उपलब्धियाँ यह प्रमाणित करती हैं कि डिप्स विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता ही नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, नेतृत्व कौशल और वैश्विक दृष्टिकोण भी प्रदान करता है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

संस्थान के प्रबंध निदेशक तरविंदर सिंह ने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि डिप्स विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में कोई भी कसर शेष नहीं रखी जाएगी। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रमणीक सिंह एवं जश्न सिंह अपने युवा, ऊर्जावान और दूरदर्शी नेतृत्व से डिप्स की गौरवशाली विरासत को नई ऊँचाइयों तक पहुँचा रहे हैं।

डिप्स परिवार को अपने इन स्वर्णिम सितारों पर अपार गर्व है। यह उपलब्धियाँ केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि डिप्स की उत्कृष्ट शैक्षिक परंपरा, सुदृढ़ मूल्यों और अटूट संकल्प की प्रेरणादायक विजयगाथा हैं। डिप्स निरंतर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता की नई इबारत लिखता रहेगा।















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *