Punjab News: मशहूर पंजाबी सिंगर के साथी को मिली जान से मारने की धमकी, मांगी 10 करोड़ की फिरौती

पंजाबी सिंगर और एक्टर परमिश वर्मा (Parmish Verma) के साथी हरविंदर सिंह को कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे हैरी बॉक्सर ने व्हाट्सएप के जरिए धमकाते हुए 10 करोड़ रुपए की भारी-भरकम फिरौती की मांग की है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Parmish Verma
Punjab Government
Highlights
  • परमिश वर्मा के साथी को फिरौती की धमकी
  • गैंगस्टर हैरी बॉक्सर ने 10 करोड़ की मांग की
  • परिवार को जान से मारने की दी चेतावनी
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब में पंजाबी गायकों और व्यापारियों को गैंगस्टरों से मिल रही धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि मशहूर पंजाबी सिंगर के करीबी से फिरौती मांगी गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक मशहूर पंजाबी सिंगर और एक्टर परमिश वर्मा (Parmish Verma) के साथी हरविंदर सिंह को कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे हैरी बॉक्सर ने व्हाट्सएप के जरिए धमकाते हुए 10 करोड़ रुपए की भारी-भरकम फिरौती की मांग की है।

Ransom
Ransom

10 करोड़ रुपये की फिरौती

मिली जानकारी के अनुसार, फोन करने वाले ने, जिसने खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह का सदस्य हैरी बॉक्सर बताया, 10 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की। आरोपी ने उसको धमकी दी कि अगर उसकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वह उसको और उसके परिवार को जान से मार देगा।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

वहीं इस मामले में, हरविंदर सिंह की शिकायत के आधार पर, सरभा नगर पुलिस स्टेशन ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है और मामले की जांच करनी शुरू कर दी है।















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *