Punjab News: SGPC ऑफिस में पैंट-शर्ट पर लगी रोक, अब सभी कर्मचारी पजामा-कुरता में आएंगे ड्यूटी

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के दफ्तरों में अब ड्रेस कोड को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। SGPC के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने सभी कर्मचारियों को सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा है कि अब कोई भी मुलाजिम पैंट-शर्ट पहनकर ड्यूटी पर नहीं आएगा।

Muskaan Dogra
3 Min Read
Punjab Government
Highlights
  • पारंपरिक सिख पहनावे को अनिवार्य किया गया
  • कर्मचारियों के लिए पजामा-कुरता पहनना अनिवार्य
  • आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने की घोषणा
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने अपने सभी दफ्तरों में कर्मचारियों के लिए नया ड्रेस कोड लागू करने का निर्णय लिया है। अब से, एसजीपीसी कार्यालयों में कार्यरत कोई भी कर्मचारी पैंट-शर्ट पहनकर ड्यूटी पर उपस्थित नहीं होगा।

मिली जानकारी के मुताबिक शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के दफ्तरों में अब ड्रेस कोड को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। SGPC के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने सभी कर्मचारियों को सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा है कि अब कोई भी मुलाजिम पैंट-शर्ट पहनकर ड्यूटी पर नहीं आएगा।

धामी द्वारा जारी किए गए आदेश

इसके बजाय, सभी कर्मचारियों के लिए पारंपरिक सिख पहनावा, पजामा-कुरता, पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। यह आदेश एसजीपीसी के प्रधान, हरजिंदर सिंह धामी द्वारा जारी किए गए हैं। आदेश में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि सिख मर्यादा और परंपराओं की पूरी पालना सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

कमेटी का मानना है कि उसके दफ्तरों और धार्मिक संस्थानों में सिख रीति-रिवाजों और पारंपरिक पहचान की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई देनी चाहिए। सभी कर्मचारियों को इस निर्णय के बारे में सूचित कर दिया गया है, और अब कार्यालयों में पारंपरिक पहनावा अपनाने की व्यवस्था की जा रही है।

संस्था की गरिमा और पहचान को मजबूती

शिरोमणि कमेटी के अनुसार, यह निर्णय संस्था की गरिमा, अनुशासन और सिख पहचान को और मजबूत करने की दिशा में उठाया गया कदम है। एसजीपीसी का मानना है कि पारंपरिक वेशभूषा सिख संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है और इसे कार्यस्थल पर अपनाना आवश्यक है, ताकि संस्था की सिख पहचान बनाए रखी जा सके।

सिख मर्यादा का पालन

अब से एसजीपीसी कार्यालयों में सभी कर्मचारी इस नए ड्रेस कोड का पालन करते हुए दिखाई देंगे। शिरोमणि कमेटी ने आशा जताई है कि कर्मचारी इस आदेश का सम्मान करेंगे और इसे पूरी जिम्मेदारी के साथ लागू करेंगे ताकि सिख मर्यादा और परंपराओं की निरंतरता बनी रहे।















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *