डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (SGPC) ने श्री हरमंदिर साहिब के प्रधान ग्रंथी ज्ञानी रघुबीर सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
मिली जानकारी के मुताबिक शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (SGPC) ने ज्ञानी रघुबीर सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें मुख्य ग्रंथी के पद से हटा दिया है। इस बात की जानकारी एसजीपीसी अध्यक्ष अधिवक्ता हरजिंदर सिंह धामी ने दी है।
सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि ज्ञानी रघुबीर सिंह की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं। उनका कहना है कि ज्ञानी रघुबीर सिंह द्वारा कुछ ऐसे कदम उठाए गए जो संगठन के नियमों और शिष्टाचार के विरुद्ध थे।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
इस दौरान धामी ने बताया कि उनको अपने दावों या बयानों के संबंध में सबूत पेश करने के लिए 72 घंटे का समय दिया गया था। लेकिन यह निर्णय लेना पड़ा क्योंकि निर्धारित समय के भीतर कोई ठोस सबूत पेश नहीं किया गया।
वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष जांच समिति का गठन किया गया है, जो पूरे मामले की विस्तार से जांच करेगी। धामी के अनुसार, समिति अपनी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की सिफारिश करेगी।







