Jalandhar News: रियाज़पुरा मोहल्ले में पेयजल समस्या पर तुरंत कार्रवाई, नितिन कोहली ने मौके पर लिया जायज़ा

सूचना मिलते ही नितिन कोहली (Nitin Kohli) तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने जल आपूर्ति प्रणाली की जांच की तथा क्षेत्रवासियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Punjab Government
Highlights
  • रियाज़पुरा में गंदा पेयजल समस्या का संज्ञान लिया
  • स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने का संकल्प
  • जल आपूर्ति प्रणाली की जांच और मरम्मत कार्य
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: नितिन कोहली, जालंधर सेंट्रल हल्का इंचार्ज, आम आदमी पार्टी द्वारा वार्ड नंबर 25 के अंतर्गत रियाज़पुरा मोहल्ले में लंबे समय से गंदा पेयजल आने की गंभीर समस्या का संज्ञान लिया गया। नलों से आ रहा पानी पीने योग्य नहीं होने के कारण स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। खासकर बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता का माहौल बना हुआ था।

सूचना मिलते ही नितिन कोहली (Nitin Kohli) तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने जल आपूर्ति प्रणाली की जांच की तथा क्षेत्रवासियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। मौके पर ही संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि इस समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता के स्वास्थ्य के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

उन्होंने बताया कि कल से पानी की सप्लाई लाइनों की जांच, सफाई और जहां आवश्यकता होगी वहां मरम्मत कार्य शुरू कर दिया जाएगा, ताकि रियाज़पुरा के निवासियों को जल्द से जल्द राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व में सरकार बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है और हर क्षेत्र की समस्या का समयबद्ध समाधान किया जा रहा है।

स्थानीय निवासियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करने और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए नितिन कोहली का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वार्ड इंचार्ज कार्तिक साहोता, गोल्डी मरवाहा और संजीव त्रेहान भी उपस्थित रहे।















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *