Jalandhar News: कनाडा भेजने के नाम पर 15.34 लाख की ठगी, गुरुनानकपुरा का ठग ट्रेवल एजैंट गिरफ्तार

ठग ट्रेवल एजैंट रणदीप कुंडल उर्फ रिशु ने किश्तों में उससे कुल 15 लाख 34 हजार 500 रुपये वसूल लिए। शिकायतकर्ता के अनुसार, काफी समय बीत जाने के बावजूद न तो उसका वीजा (Canada Visa) लगा और न ही विदेश भेजने की प्रक्रिया में कोई ठोस प्रगति हुई।

Daily Samvad
4 Min Read
Visa Fraud
Punjab Government
Highlights
  • जालंधर के गुरुनानकपुरा वेस्ट का ठग एजैंट
  • पुलिस ने ठग एजैंट रिशू को किया गिरफ्तार
  • ठग एजैंट रिशू के साथ कई लोग शामिल
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: विदेश (Canada) भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक ट्रैवल एजेंट (Travel Agent) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रणदीप कुंडल उर्फ रिशु निवासी गुरु नानकपुरा वेस्ट, थाना रामा मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

जालंधर (Jalandhar) के थाना नंबर 8 में दर्ज एफआईआर के मुताबिक, शिकायतकर्ता माधव शाली निवासी बैकसाइड सेवक राम अस्पताल, जालंधर (Jalandhar) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रणदीप कुंडल उर्फ रिशु ने उसे वर्क परमिट (Work Permit) पर कनाडा (Canada) भेजने का झांसा दिया था।

Study In Canada
Study In Canada

रणदीश कुंडल ने मारी ठगी

बेहतर भविष्य और उच्च आय का सपना दिखाकर रणदीप कुंडल उर्फ रिशु ने किश्तों में उससे कुल 15 लाख 34 हजार 500 रुपये वसूल लिए। शिकायतकर्ता के अनुसार, काफी समय बीत जाने के बावजूद न तो उसका वीजा (Canada Visa) लगा और न ही विदेश भेजने की प्रक्रिया में कोई ठोस प्रगति हुई।

पीड़ित ने जब अपने पैसे वापस मांगे तो रणदीप कुंडल उर्फ रिशु बहाने बनाकर टालमटोल करने लगा। आरोप है कि कभी फाइल प्रोसेस में होने की बात कही जाती, तो कभी दूतावास की प्रक्रिया का हवाला देकर समय लिया जाता रहा। जब लगातार देरी होने लगी और संदेह गहराया, तब पीड़ित ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया।

Fraud Alert
Fraud Alert

कई लोग ठगी में शामिल

मामले में अजय सहगल, सनी तंवर और राकेश राखी समेत अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस इन सभी व्यक्तियों की भूमिका की गहनता से जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या यह कोई संगठित गिरोह है जो युवाओं को विदेश भेजने के नाम पर ठगी करता था। थाना नंबर 8 में दर्ज केस की जांच सब-इंस्पेक्टर जगदीश लाल की अगुवाई में की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रणदीप कुंडल को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी के पास ट्रैवल एजेंट के रूप में कार्य करने के लिए कोई वैध लाइसेंस या सरकारी अनुमति नहीं थी। इसके बावजूद वह सोशल नेटवर्क और जान-पहचान के माध्यम से लोगों को विदेश भेजने के दावे करता था और मोटी रकम ऐंठ लेता था।

ठग रिशू से पूछताछ जारी

जांच अधिकारियों के अनुसार, आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने अब तक कितने लोगों को इसी तरह ठगा है और कितनी रकम वसूली है। पुलिस अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि विदेश जाने से पहले एजेंट की वैधता और लाइसेंस की जांच अवश्य करें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि ऐसे ठगों पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *