डेली संवाद, नई दिल्ली। Delhi Liquor Scam: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि AAP नेता अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को शराब घोटाला केस में बड़ी राहत मिल गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक शराब घोटाला केस में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने AAP नेता अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) को CBI केस में सभी आरोपों से बरी कर दिया है। कोर्ट ने कहा- बिना सबूत के आरोप साबित नहीं होता है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
अरविंद केजरीवाल शराब घोटाला केस में जमानत पर थे। वे 13 जुलाई, 2024 को जेल से बाहर आए थे। इसी दिन सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें इसी मामले से जुड़े CBI केस में जमानत दी थी। शराब घोटाला मामले में केजरीवाल के खिलाफ ED और CBI दोनों जांच एजेंसियों ने केस दर्ज किया था।
ED ने उन्हें 21 मार्च, 2024 को अरेस्ट किया था।इसके बाद 26 जून को CBI ने जेल से ही उन्हें हिरासत में ले लिया था। ED मामले में उन्हें सुप्रीम कोर्ट से 12 जुलाई को जमानत मिली थी।







