Sim Binding Rules: अब मोबाइल में सिम कार्ड के बिना नहीं चलेगा व्हाट्सएप, 1 मार्च से लागू होंगे SIM बाइंडिंग नियम

केंद्र सरकार ने कहा कि सिम बाइंडिंग नियमों को लागू करने की 28 फरवरी की समय सीमा को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। नए नियमों के तहत, अगर आपके फोन में सिम कार्ड नहीं है तो व्हाट्सएप, टेलीग्राम, सिग्नल, स्नैपचैट, शेयरचैट, जियोचैट और जोश जैसे मैसेजिंग ऐप काम नहीं करेंगे।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Punjab Government
Highlights
  • साइबर धोखाधड़ी से निपटने के लिए सिम बाइंडिंग
  • व्हाट्सएप, टेलीग्राम पर सिम कार्ड की अनिवार्यता
  • कंप्यूटर पर व्हाट्सएप लॉग इन रहेगा केवल 6 घंटे
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Sim Binding Rules: व्हाट्सऐप का इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि 1 मार्च 2026 से देश में एक नया नियम लागू होने वाला है जिसके चलते आप बिना SIM के मैसेजिंग ऐप्स को नहीं चला पाएंगे।

मिली जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार ने कहा कि सिम बाइंडिंग नियमों को लागू करने की 28 फरवरी की समय सीमा को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। नए नियमों के तहत, अगर आपके फोन में सिम कार्ड नहीं है तो व्हाट्सएप, टेलीग्राम, सिग्नल, स्नैपचैट, शेयरचैट, जियोचैट और जोश जैसे मैसेजिंग ऐप काम नहीं करेंगे।

लॉगआउट हो जाएगा व्हाट्सएप

इसके अलावा, अगर आप अपने कंप्यूटर पर व्हाट्सएप (WhatsApp) में लॉग इन हैं, तो यह आपको 6 घंटे के भीतर लॉग आउट कर देगा। सरकार का कहना है कि इससे साइबर धोखाधड़ी करने वालों का पता लगाने में काफी मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

ता दें कि सिम बाइंडिंग एक सुरक्षा सुविधा है, जिसमें आपका मैसेजिंग ऐप आपके फिजिकल सिम कार्ड से ‘लॉक’ हो जाता है। इसका मतलब ये है कि आपका खाता तभी काम करेगा जब आपके फोन में पंजीकृत सिम कार्ड लगा होगा। सरकार का कहना है कि इससे हैकर्स और साइबर अपराधियों को आपके नंबर का इस्तेमाल किसी अन्य डिवाइस पर करने से रोका जा सकेगा।

जानकारी के अनुसार, 1 मार्च से, जब कोई व्यक्ति सिम बाइंडिंग के साथ मैसेजिंग ऐप कनेक्ट करेगा, तो ऐप केवल उसी डिवाइस पर खुलेगा जिसमें सिम लगी होगी। सिम को फोन से निकालने पर ऐप काम करना बंद कर देगा। दूरसंचार विभाग (DoT) ने 28 नवंबर, 2025 को सिम-बाध्यकारी नियम जारी किया था और कंपनियों को इसका अनुपालन करने के लिए 90 दिन का समय दिया गया था, जिसकी अंतिम तिथि 28 फरवरी थी।















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *