Free Toll Plaza: पंजाब का सबसे महंगा टोल प्लाजा हुआ फ्री, किसानों ने लगाया धरना

पंजाब के जिला लुधियाना (Ludhiana) के महंगे लाडोवाल टोल प्लाजा को आज किसानों ने फ्री करा दिया है। विभिन्न किसान जत्थेबंदियों ने आज यहां एकत्रित होने का आह्वान किया था।

Muskaan Dogra
2 Min Read
किसानों ने फ्री करवाया लाडोवाल टोल प्लाजा
Punjab Government
Highlights
  • किसानों ने लाडोवाल टोल प्लाजा को किया फ्री
  • किसानों की मांगें पूरी न होने तक टोल रहेगा टैक्स फ्री
  • लाडोवाल टोल पर धरना, भारी पुलिस बल तैनात
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Free Toll Plaza: पंजाब (Punjab) के सबसे महंगे टोल प्लाजा लाडोवाल टोल प्लाजा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि लाडोवाल टोल प्लाजा को आज किसानों द्वारा फ्री करवा दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला लुधियाना (Ludhiana) के महंगे लाडोवाल टोल प्लाजा को आज किसानों ने फ्री करा दिया है। विभिन्न किसान जत्थेबंदियों ने आज यहां एकत्रित होने का आह्वान किया था।

धरने पर बैठे किसान
धरने पर बैठे किसान

धरने पर बैठे किसान

वहीं दूसरी तरफ किसानों का साफ कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती वे आम जनता के लिए इस टोल को पूरी तरह टैक्स फ्री रखेंगे। इस दौरान किसान वहीं धरने पर बैठ गए। वहीं किसानों प्रदर्शन को देखते हुए लाडोवाल टोल प्लाजा पर भारी पुलिस बल तैनात है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

किसानों द्वारा फसल के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर पक्का कानून बनाने, श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी के मामलों में इंसाफ और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई, शंभू बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज किए गए पर्चे (FIR) रद्द करने और लाडोवाल टोल की बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेने और स्थानीय लोगों को राहत देने को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है।















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *