डेली संवाद, फगवाड़ा। Sex Racket Busted: पंजाब में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया है इस दौरान पुलिस ने वहां से चार लड़कियों को मौके से काबू किया है
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब में फगवाड़ा (Phagwara) के हेडू क्षेत्र में देह व्यापार करने के मामले में थाना सतनामपुरा पुलिस ने छापामारी करके चार लड़कियों को गिरफ्तार किया है जबकि दो युवक मौके से फरार हो गया।

लड़कियां देह व्यापारा का धंधा करती
पुलिस ने चारों लडकियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। दरअसल थाना सतनामपुरा पुलिस को सूचना मिली थी के महेडू में पीजी के निकट कुछ लड़कियां ग्राहकों को बुलाकर देह व्यापार का धंधा करती हैं।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
पुलिस ने थाना सतनामपुरा की एसएचओ इंस्पेक्टर अमनदीप कौर के नेतृत्व में छापामारी कर मौके से फगवाड़ा व जालंधर की रहने वाली चार लड़कियों को मौके से काबू किया, जबकि दो युवक फरार होने में सफल हो गए। पुलिस ने लड़कियों के कब्जे से नकदी व अन्य सामान बरामद करके सभी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।







