डेली संवाद, लुधियाना। Firing in Punjab: पंजाब के लुधियाना (Ludhiana) में तड़के सिविल अस्पताल के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दो गुटों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और फायरिंग की घटना सामने आई।
पुलिस (Police) के अनुसार घटना सुबह करीब 4:13 बजे की है। कोचर मार्केट के पास मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया, जो जल्द ही मारपीट में बदल गया।

इस दौरान तीन लोग तेजधार हथियारों से घायल हो गए। घायल पक्ष इलाज के लिए सिविल अस्पताल जा रहा था, तभी दूसरे गुट ने रास्ते में उन्हें रोक लिया। अस्पताल के पास एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और स्थिति और बिगड़ गई। इसी दौरान हमलावरों ने तीन राउंड फायरिंग की।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
फायरिंग में धर्मेंद्र नामक युवक के पैर में गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।









