Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, May 11
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - पंजाब - Punjab News: विदेश-आधारित गैंगस्टरों के चार साथी गिरफ्तार, पिस्तौलों के साथ कार भी बरामद

    Punjab News: विदेश-आधारित गैंगस्टरों के चार साथी गिरफ्तार, पिस्तौलों के साथ कार भी बरामद

    Mansi JaiswalBy Mansi Jaiswal20 April, 20260
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Punjab News: विदेश-आधारित गैंगस्टरों के चार साथी गिरफ्तार, पिस्तौलों के साथ कार भी बरामद
    Associates of Foreign-Based Gangsters Arrested
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब को सुरक्षित प्रदेश बनाने के लिए चलाई जा रही मुहिम के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब ने जिला एस.ए.एस. नगर पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में चार मुलजिमों को दो विदेशी .30 बोर पिस्तौलों और आठ जिंदा कारतूसों समेत गिरफ्तार करके विदेशी गैंगस्टरों द्वारा चलाए जा रहे एक गैंगस्टर मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है।

    यह जानकारी आज यहां डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी। गिरफ्तार मुलजिमों की पहचान पटियाला के गांव उगाना निवासी अरमान सिंह, पटियाला (Patiala) के गांव नलास खुर्द निवासी चिराग, राजपुरा, पटियाला के गांव नलास कलां निवासी रविंदर सिंह उर्फ राहुल और पटियाला के गांव धमोली निवासी अक्षय उर्फ प्रिंस के रूप में हुई है।

    DGP Gaurav Yadav Punjab
    DGP Gaurav Yadav Punjab

    पिस्तौल बरामद के अलावा कार भी बरामद

    पुलिस टीमों ने मुलजिमों से पिस्तौल बरामद करने के अलावा उनकी सेडान होंडा अमेज कार भी बरामद कर ली है, जिसमें वे यात्रा कर रहे थे।डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार गिरफ्तार किए गए मुलजिमों में से अक्षय उर्फ प्रिंस नामक व्यक्ति जुलाई 2025 में अबोहर में ‘वीयर वेल’ शोरूम मालिक के कत्ल केस में शामिल था। उन्होंने बताया कि उक्त मुलजिम ने मुख्य हमलावरों को लॉजिस्टिकल सहायता प्रदान की थी।

    यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

    डीजीपी ने कहा कि इस मामले में आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए और जांच जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है। कार्रवाई के बारे में विस्तार से बताते हुए एडीजीपी एजीटीएफ प्रमोद बान ने कहा कि एसएएस नगर की ओर अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर इस मॉड्यूल के चार गुर्गों को देखे जाने संबंधी विश्वसनीय जानकारी पर तेजी से कार्रवाई करते हुए एजीटीएफ और एसएएस नगर पुलिस कर्मियों की एक विशेष टीम बनाई गई, जिसने तुरंत हाईवे की विभिन्न जगहों पर विशेष नाके लगा दिए।

    अपराधों की संभावना टल गई

    एडीजीपी ने बताया कि पुलिस टीम ने हाईवे पर जनैतपुर लिंक रोड के पास संदिग्ध व्यक्तियों को दो विदेशी पिस्तौलों और गोला-बारुद समेत काबू कर लिया। अधिक जानकारी देते हुए सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसएसपी) एसएएस नगर हरमनदीप हंस ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए मुलजिमों को उनके विदेशी हैंडलरों द्वारा पंजाब में बड़े अपराधों को अंजाम देने का काम सौंपा गया था।

    एसएसपी ने आगे कहा कि इन गिरफ्तारियों से क्षेत्र में गंभीर अपराधों की संभावना टल गई है। इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 111 तथा 3(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 25(6) तथा 25(7)(i) के तहत थाना डेराबस्सी, एसएएस नगर में एफआईआर नंबर 162 तारीख 18.04.2026 दर्ज की गई है।



















    No related posts.

    Arrested Associates Foreign-Based Gangsters Foreign-Based Gangsters Arrested Pistols Seized Punjab Punjab News गिरफ्तार पिस्तौल विदेश-आधारित गैंगस्टर
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePunjab News: सरहद पार और मध्य प्रदेश आधारित हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश, पिस्तौलों समेत 3 गिरफ्तार
    Next Article Fire in Refinery: HPCL रिफाइनरी में आग का तांडव, PM कल करने वाले थे उद्घाटन
    Mansi Jaiswal
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।

    Related Posts

    Blast in Punjab: “पैसे दो वरना मौत तय”- धमकी के बाद कांग्रेस नेता के घर पर धमाका, इलाके में फैली दहशत

    10 May, 2026

    UP Cabinet Expansion: योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट में 6 नए चेहरे शामिल, डेली संवाद पर पढ़िए नए मंत्रियों का पूरा परिचय

    10 May, 2026

    Punjab News: भगवंत मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ लाई रंग, पंजाब ने केरल को पछाड़कर अग्रणी स्थान किया हासिल

    10 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    पंजाब

    Punjab News: भगवंत मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ लाई रंग, पंजाब ने केरल को पछाड़कर अग्रणी स्थान किया हासिल

    By Mansi Jaiswal10 May, 20260

    Punjab News: कांग्रेस के काउंसलर और कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

    Punjab News: स्कूली शिक्षा में पंजाब ने केरल को पछाड़ा, नीति आयोग की रिपोर्ट में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य बना: हरजोत सिंह बैंस

    Punjab News: AAP विधायक से बहस पड़ी भारी, ASI पर गिरी सस्पेंशन की गाज; जाने पूरा मामला

    Punjab News: भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ ने किडनी स्टोन और शुगर से जूझ रही महिला को दी बड़ी राहत

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.