Udhampur Bus Accident: सवारियों से भरी बस के साथ भयानक हादसा, 15-20 लोगों के मारे जाने की आशंका

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर (Udhampur) जिले के रामनगर स्थित कघोट (कानोटे) गांव में बस पलट गई है। बताया जा रहा है कि रामनगर से उधमपुर की ओर जा रही एक सार्वजनिक परिवहन बस के पलटने से हड़कंप मच गया है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Udhampur Bus Accident
Highlights
  • सवारियों से भरी बस पलटी
  • राहत और बचाव कार्य जारी
  • डॉ. जितेंद्र सिंह ने जताया दुख
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, उधमपुर। Udhampur Bus Accident: यात्रियों से भरी बस के साथ भीषण हादसा होने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि सवारियों से भरी बस पलट गई है जिसमें 15-20 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के उधमपुर (Udhampur) जिले के रामनगर स्थित कघोट (कानोटे) गांव में बस पलट गई है। बताया जा रहा है कि रामनगर से उधमपुर की ओर जा रही एक सार्वजनिक परिवहन बस के पलटने से हड़कंप मच गया है।

कई गंभीर घायल

इस हादसे में हादसे में 15 से 20 लोगों के मारे जाने की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ ही कई गंभीर घायल हुए है जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने घटना पर दुख जताते हुए बताया कि उन्होंने उधमपुर के उपायुक्त (डीसी) श्री मिंगा शेरपा से बात की है। डॉ. सिंह ने बताया कि उन्हें लगभग एक घंटे पहले कानोटे गांव में बस दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद से ही बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *