Punjab News: रूपनगर जिले ने जीती 12वीं पंजाब राज्य गतका चैंपियनशिप

Daily Samvad
3 Min Read
Rupnagar district won Punjab State Gatka Championship
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, रूपनगर। Punjab News: 12वीं पंजाब राज्य गतका चैंपियनशिप 2026 के दौरान विभिन्न आयु वर्गों के मुकाबलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रूपनगर जिले के खिलाड़ियों ने ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। नजदीकी गांव लौदीमाजरा में संपन्न हुए इस वार्षिक टूर्नामेंट में गुरदासपुर की टीम ने दूसरा स्थान जबकि फतेहगढ़ साहिब ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

प्रयासों की सराहना की

इस टूर्नामेंट के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। सब-जूनियर वर्ग में सर्वश्रेष्ठ गतकाबाज का खिताब बलजोत सिंह (रूपनगर), जूनियर वर्ग में दिलराज सिंह (अमृतसर) और सीनियर वर्ग में अमनप्रीत सिंह (फतेहगढ़ साहिब) ने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की ट्रॉफी हासिल की।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

समापन समारोह के अवसर पर रूपनगर (Rupnagar) के विधायक श्री दिनेश चड्ढा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और जिला गतका एसोसिएशन रूपनगर द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिला रूपनगर, खालसा की जन्मभूमि होने के कारण विरासती खेल गतका को प्रोत्साहित करने की विशेष जिम्मेदारी यहां के निवासियों पर है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि गतका खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने हेतु वे राज्य सरकार के संबंधित अधिकारियों से बातचीत करेंगे और इस खेल को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

हस्तियों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया

इस दौरान नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एडवोकेट हरजीत सिंह ग्रेवाल ने टीमों के खिलाड़ियों, रेफरियों और कोचों का धन्यवाद करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों के कारण गतका खेल निरंतर प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है। उन्होंने बताया कि वर्ल्ड गतका फेडरेशन का लक्ष्य गतका को ओलंपिक खेलों में शामिल करवाना है, जिसके लिए वे पूर्ण रूप से समर्पित हैं।

इस कार्यक्रम में क्षेत्र की धार्मिक और राजनीतिक हस्तियों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया। इस अवसर पर बरिंदर सिंह ढिल्लों, इंदरपाल राजू सतियाल, नेशनल गतका एसोसिएशन के वित्त सचिव बलजीत सिंह सैनी, हरप्रीत सिंह लखेवाल, अमनिंदर सिंह रीहल, सुरिंदर सिंह हरीपुर, जगदीप सिंह थली, जिला प्रधान बीबी मनजीत कौर, गुरप्रीत सिंह भाऊवाल, गुरविंदर सिंह रूपनगर, चीफ रेफरी नरेंद्र सिंह पारस, जसप्रीत सिंह, गुरविंदर सिंह घनौली सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *