डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। उभरते अभिनेता Vipin Joshi की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह अपने पैतृक गांव भाई की पिशोर जा रहे थे, तभी रास्ते में सड़क पर गड्ढे के कारण उनका एक्सीडेंट हो गया।

मौके पर ही दम तोड़ दिया
हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। Vipin Joshi ने ‘मिट्टी ना फरोल जोगिया’ सहित कई पंजाबी फिल्मों और एक दर्जन से अधिक गानों में काम किया था और धीरे-धीरे इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रहे थे।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
उनकी अचानक मौत से फिल्म जगत और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है। उनका अंतिम संस्कार उनके गांव भाई की पिशोर में गमगीन माहौल में किया गया।









