Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, May 11
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - पंजाब - Punjab News: चंडीगढ़ फूड कोर्ट में लापरवाही, चाइनीज डिश में मिला कीड़ा; ग्राहक ने वीडियो बनाकर किया हंगामा

    Punjab News: चंडीगढ़ फूड कोर्ट में लापरवाही, चाइनीज डिश में मिला कीड़ा; ग्राहक ने वीडियो बनाकर किया हंगामा

    Mansi JaiswalBy Mansi Jaiswal19 April, 20260
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Punjab News: चंडीगढ़ फूड कोर्ट में लापरवाही, चाइनीज डिश में मिला कीड़ा; ग्राहक ने वीडियो बनाकर किया हंगामा
    Worm found in food at the Elante Mall food court in Chandigarh
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: चंडीगढ़ के Elante Mall के फूड कोर्ट में खाने की गुणवत्ता को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसने फूड सेफ्टी पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। एक परिवार ने आरोप लगाया है कि उन्हें परोसे गए खाने में कैटरपिलर (कीड़ा) मिला, जिससे वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

    जानकारी के अनुसार, Sector 40A निवासी नवप्रीत कुमार चौधरी अपने परिवार के साथ मॉल के फूड कोर्ट में खाना खाने पहुंचे थे। उन्होंने एक कैफे से चाइनीज वेज सुप्रीम सिजलर ऑर्डर किया। जब उनका छोटा बेटा खाना खा रहा था, तभी प्लेट में अचानक कीड़ा दिखाई दिया। यह देखकर परिवार के होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत खाना बंद कर दिया। परिवार के सदस्यों ने मौके पर ही इस घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया।

    Worm found in food at the Elante Mall food court in Chandigarh
    Worm found in food at the Elante Mall food court in Chandigarh

    Sector 40A निवासी फूड कोर्ट में खाना खाने पहुंचे

    वीडियो में एक महिला ग्राहक यह कहते हुए नजर आ रही है कि “पता नहीं मैंने क्या खा लिया, यह मेरे बेटे की प्लेट में निकला है।” महिला ने इस घटना को बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि इस तरह की लापरवाही किसी की सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। घटना की सूचना मिलते ही फूड कोर्ट के इंचार्ज सुमित को मौके पर बुलाया गया। उन्होंने भी खाने में कीड़ा होने की बात स्वीकार की। इसके बाद संबंधित कैफे के इंचार्ज को बुलाया गया, जिसने ग्राहक से माफी मांगी। हालांकि, पीड़ित परिवार ने इसे साधारण गलती मानने से इनकार कर दिया और मामले को आगे बढ़ाने का फैसला किया।

    यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

    ग्राहक ने इस पूरे घटनाक्रम के फोटो और वीडियो बनाकर फूड सेफ्टी विभाग को भेज दिए हैं और सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि अगर समय रहते यह बात सामने नहीं आती, तो उनका बच्चा यह खाना खा सकता था, जिससे उसकी तबीयत खराब हो सकती थी। इस घटना के दो वीडियो सामने आए हैं। पहले वीडियो में महिला नूडल्स जैसी डिश को फोर्क से मिक्स करती नजर आती है, जिसमें सब्जियां और सॉस साफ दिखाई दे रहे हैं।

    Pornographic Webcam Studio Exposed: शानदार बंगले में घिनौना काम, 500 मॉडल्स के शूट किए पोर्न वीडियो, वेबसाइट पर अपलोड कर कमाएं करोड़ों रुपए, ED रेड में हुआ बड़ा खुलासा

    वीडियो बनाकर फूड सेफ्टी विभाग को भेजा

    दूसरे वीडियो में महिला रेस्टोरेंट स्टाफ से शिकायत करती दिख रही है और खाने में मिले कीड़े को दिखाते हुए नाराजगी जाहिर कर रही है। महिला बार-बार इस बात पर जोर देती है कि खाने में कीड़ा मिलना बेहद गंभीर लापरवाही है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। वहीं, मौके पर मौजूद कर्मचारी सिर्फ माफी मांगते नजर आए, जिससे ग्राहक और अधिक नाराज हो गए। फिलहाल इस मामले में चंडीगढ़ के फूड सेफ्टी अधिकारियों ने आधिकारिक रूप से कोई बयान जारी नहीं किया है।

    हालांकि, एक अधिकारी ने बताया कि परिवार को सोमवार को ऑफिस बुलाया गया है, जहां उनकी शिकायत दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह घटना एक बार फिर रेस्टोरेंट और फूड आउटलेट्स में साफ-सफाई और गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े करती है। ग्राहकों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं न केवल भरोसा तोड़ती हैं, बल्कि लोगों की सेहत के साथ भी बड़ा खिलवाड़ हैं। अब सभी की नजरें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं।



















    No related posts.

    Caterpillar Chandigarh Elante Mall Chandigarh News complaint Food Court Punjab Video एलांते मॉल कंप्लेंट की कीड़ा चंडीगढ़ चाइनीज डिश फूड कोर्ट बवाल
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePunjab News: सड़क हादसे में पंजाबी अभिनेता की मौत, इंडस्ट्री में शोक की लहर
    Next Article Punjab News: मान सरकार का बेअदबी विरोधी बिल राज्यपाल की मंजूरी के साथ कानून बना: हरपाल सिंह चीमा
    Mansi Jaiswal
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।

    Related Posts

    Blast in Punjab: “पैसे दो वरना मौत तय”- धमकी के बाद कांग्रेस नेता के घर पर धमाका, इलाके में फैली दहशत

    10 May, 2026

    UP Cabinet Expansion: योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट में 6 नए चेहरे शामिल, डेली संवाद पर पढ़िए नए मंत्रियों का पूरा परिचय

    10 May, 2026

    Punjab News: भगवंत मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ लाई रंग, पंजाब ने केरल को पछाड़कर अग्रणी स्थान किया हासिल

    10 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    पंजाब

    Punjab News: भगवंत मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ लाई रंग, पंजाब ने केरल को पछाड़कर अग्रणी स्थान किया हासिल

    By Mansi Jaiswal10 May, 20260

    Punjab News: कांग्रेस के काउंसलर और कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

    Punjab News: स्कूली शिक्षा में पंजाब ने केरल को पछाड़ा, नीति आयोग की रिपोर्ट में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य बना: हरजोत सिंह बैंस

    Punjab News: AAP विधायक से बहस पड़ी भारी, ASI पर गिरी सस्पेंशन की गाज; जाने पूरा मामला

    Punjab News: भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ ने किडनी स्टोन और शुगर से जूझ रही महिला को दी बड़ी राहत

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.