Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने मंच से पंजाब कांग्रेस के नेताओं को दी चेतावनी, कहा- टीम प्लेयर बनो, वरना मैं सभी को ठीक कर दूंगा

पंजाब के बरनाला में शनिवार को कांग्रेस (Congress) की रैली हुई। इसमें राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी को लेकर नेताओं को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी को मैसेज देना चाहता हूं कि काम टीम वर्क से होता है।

Muskaan Dogra
3 Min Read
Rahul Gandhi Barnala Rally
Punjab Government
Highlights
  • राहुल गांधी की बरनाला रैली, एकजुटता की अपील
  • कांग्रेस नेताओं को टीमवर्क की चेतावनी
  • जाब कांग्रेस में गुटबाजी पर राहुल की सख्त चेतावनी
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, बरनाला। Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) आज पंजाब के बरनाला (Barnala) में पहुंचे है। बरनाला में एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने सभी नेताओं से एकजुट होकर काम करने की अपील की और गड़बड़ी करने वालों को सख्त चेतावनी भी दी।

नेताओं को चेतावनी दी

पंजाब के बरनाला में शनिवार को कांग्रेस (Congress) की रैली हुई। इसमें राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी को लेकर नेताओं को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी को मैसेज देना चाहता हूं कि काम टीम वर्क से होता है। एक प्लेयर गेम नहीं जीत सकता है। हमारे पास पूरी टीम बैठी है। मैं मैसेज देना चाहता हूं कि टीम प्लेयर बनो। वरना रिजर्व में बैठा देंगे।

Rahul Gandhi Barnala Rally
Rahul Gandhi Barnala Rally

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि भारत जैसे देश के पास करोड़ों लोगों का डेटा है, जो एक बड़ी पूंजी है। जब लोग मोबाइल फोन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म या मैसेजिंग ऐप का उपयोग करते हैं, तो उससे बनने वाला डेटा देश की संपत्ति है। उनका कहना था कि किसी भी अंतरराष्ट्रीय समझौते में देश के डेटा और डिजिटल संसाधनों की सुरक्षा को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

अनाज मंडी में मनरेगा मजदूर किसान बचाओ महा रैली में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी, सुखजिंदर सिंह रंधावा, डॉ. राजकुमार वेरका, बरनाला के विधायक कुलदीप सिंह काला ढिल्लों, प्रताप सिंह बाजवा, सुखपाल सिंह खैरा,डॉक्टर धर्मवीर गांधी, गुरजीत सिंह औजला, पूर्व मंत्री व कांग्रेसी विधायक राणा गुरजीत सिंह समेत कई सीनियर लीडर माैजूद रहे।

Rahul Gandhi Barnala Rally
Rahul Gandhi Barnala Rally

राहुल गांधी ने कहा कि चाहे आप कितने भी बढ़े हो, पार्टी से बड़ा कोई नहीं है। आप टीम प्लेयर बनो। नहीं बने तो मैं और खड़गे आपको ठीक कर देंगे। यहां सारे सीनियर नेता बैठे हैं। मैं इनको बताना चाहता हूं कि हमारी सच्ची शक्ति हमारे कार्यकर्ता हैं। जो भी होगा पंजाब में इनकी रिस्पेक्ट से होगा।

राहुल गांधी ने लगाया आरोप

उन्होंने आरोप लगाया कि हाल की एक व्यापारिक डील में डेटा से जुड़े प्रावधानों पर पर्याप्त पारदर्शिता नहीं दिखाई गई और विदेशी कंपनियों को टैक्स में राहत देने जैसे फैसले किए गए। राहुल गांधी ने यह भी दोहराया कि देश की नींव किसान और मजदूर हैं। खाद्य सुरक्षा के बिना मजबूत राष्ट्र की कल्पना नहीं की जा सकती।















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *