Andhra Pradesh Factory Blast: पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका,18 लोगों की मौत और कई गंभीर घायल

आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के काकीनाडा जिले के वेटलापलेम गांव में पटाखा बनाने वाली यूनिट में बड़ा धमाका हो गया है। इस हादसे में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Andhra Pradesh Factory Blast
Punjab Government
Highlights
  • आंध्र प्रदेश में पटाखा फैक्ट्री में धमाका
  • पटाखा यूनिट में 20 से ज्यादा कर्मचारी थे
  • धमाके के बाद 6 लोग गंभीर रूप से घायल
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, आंध्र प्रदेश। Andhra Pradesh Factory Blast: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका हो गया है जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई है और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के काकीनाडा जिले के वेटलापलेम गांव में पटाखा बनाने वाली यूनिट में बड़ा धमाका हो गया है। इस हादसे में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

Andhra Pradesh Factory Blast
Andhra Pradesh Factory Blast

मृतकों की संख्या बढ़ सकती

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि धमाके के समय यूनिट में 20 से ज्यादा कर्मचारी काम कर रहे थे। वहीं बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

Andhra Pradesh Factory Blast
Andhra Pradesh Factory Blast

धमाके पर राज्य के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ने दुख जताया। अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में नायडू ने लिखा, काकीनाडा जिले के वेतलापलेम गांव में एक पटाखा बनाने वाली यूनिट में हुए धमाके की खबर विचलित करने वाली है। इस हादसे में कई लोगों की जान गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने हादसे के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली है और उन्हें पीड़ितों को हरसंभव मदद मुहैया कराने का निर्देश दिया गया है।















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *