Jalandhar News: जालंधर में चोरों ने मचाया हड़कंप, एक ही रात में तीन दुकानों को बनाया निशाना

रामामंडी इलाके में स्थित बाबा बुड्ढा साहिब गुरुद्वारा साहिब के पास की मार्केट में शनिवार देर रात चोरी की वारदात सामने आई है।

Daily Samvad
2 Min Read
Jalandhar Shops Loot
Punjab Government
Highlights
  • जालंधर में बेखौफ चोर सक्रिय
  • रामामंडी मार्केट में चोरों का धावा
  • 3 दुकानों से नकदी उड़ाई, CCTV में कैद वारदात
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के रामामंडी (Ramamandi) इलाके में स्थित बाबा बुड्ढा साहिब गुरुद्वारा साहिब के पास की मार्केट में शनिवार देर रात चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर ने तीन दुकानों के शटर तोड़कर नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पूरी घटना दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह जब दुकान मालिक अपनी-अपनी दुकानों पर पहुंचे तो शटर टूटे देख हैरान रह गए। इसके बाद तुरंत थाना रामामंडी की दकोहा पुलिस (Jalandhar Police) चौकी को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Jalandhar Shops Loot
Jalandhar Shops Loot

55 हजार रुपये की नकदी गायब

दकोहा निवासी गौरव शर्मा, जो पिछले चार साल से ‘मोबाइल कैंपस’ नाम से दुकान चला रहे हैं, ने बताया कि वह शनिवार रात रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर गए थे। रविवार सुबह पड़ोसी दुकानदार का फोन आया कि उनकी दुकान का शटर टूटा हुआ है। मौके पर पहुंचकर उन्होंने देखा कि गल्ले में रखी करीब 55 हजार रुपये की नकदी गायब थी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

सीसीटीवी फुटेज में एक युवक को दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसते और कुछ देर बाद नकदी लेकर भागते हुए देखा गया है। बाद में पता चला कि उसी चोर ने पास की दो अन्य दुकानों को भी निशाना बनाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की कोशिश की जा रही है। इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है।















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *