Punjab News: सड़क हादसे में घायल लड़की की मेयर ने की मदद, तुरंत पहुंचाया अस्पताल

चंडीगढ़ में सड़क हादसे में कार सवार एक युवती घायल हो गई। इसी दौरान मौके से गुजर रहे चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने मानवता का परिचय देते हुए तुरंत अपनी गाड़ी रोकी और मदद के लिए आगे आए।

Daily Samvad
2 Min Read
The mayor taking the injured girl to the hospital after the accident.
Punjab Government
Highlights
  • चंडीगढ़ में सड़क दुर्घटना
  • हादसे में घायल लड़की की मेयर ने की मदद
  • युवती को पहुंचाया अस्पताल
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: चंडीगढ़ में सोमवार को एक सड़क हादसे में कार सवार एक युवती घायल हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक टैक्सी नंबर की कार को किसी अन्य वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार में बैठी युवती को चोटें आईं और वह वाहन के अंदर ही फंस गई।

इसी दौरान मौके से गुजर रहे चंडीगढ़ के मेयर (Chandigarh Mayor) सौरभ जोशी (Saurabh Joshi) ने मानवता का परिचय देते हुए तुरंत अपनी गाड़ी रोकी और मदद के लिए आगे आए। उन्होंने पहले कार चालक से उसकी हालत के बारे में पूछा और फिर आसपास मौजूद लोगों की सहायता से घायल युवती को कार से बाहर निकाला।

Saurabh Joshi Chandigarh Mayor
Saurabh Joshi Chandigarh Mayor

अस्पताल में इलाज जारी

मेयर ने बिना देर किए युवती को अपनी सरकारी गाड़ी की पिछली सीट पर बैठाया और तुरंत अस्पताल के लिए रवाना हो गए। रास्ते में उसे प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) दिलवाया गया। फिलहाल युवती का अस्पताल में इलाज जारी है और डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

मेयर ने इस घटना से जुड़े दो वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझा किए हैं। पहले वीडियो में साफ दिखाई देता है कि हादसे के बाद किस तरह मेयर ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और घायल को अस्पताल पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। हालांकि इस संबंध में मेयर से सीधा संपर्क नहीं हो पाया है।















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *