डेली संवाद, नई दिल्ली। Iran Israel War Impact LIVE Updates: इजराइल और ईरान (Iran) के बीच जारी युद्ध का असर अब वैश्विक स्तर पर साफ दिखाई देने लगा है। भारत में बीते दो दिनों के दौरान 760 से अधिक अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द हो चुकी हैं। सोमवार को भी दिल्ली एयरपोर्ट पर 87 फ्लाइट्स कैंसिल रहीं, जिससे हजारों यात्री प्रभावित हुए। दिल्ली, मुंबई, कोच्चि, बेंगलुरु, चेन्नई, जयपुर और अहमदाबाद के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर यात्रियों की लंबी कतारें देखी गईं और कई लोग अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक इंतजाम तलाशते नजर आए।
इजराइल (Israel) और ईरान (Iran) के बीच जारी जंग से मध्य-पूर्व के तनावपूर्ण हालात को देखते हुए बहरीन स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी कि मौजूदा स्थिति के मद्देनजर इंडियन कांसुलर एप्लीकेशन सेंटर (ICAC) ने भारतीय वीजा (Visa) और पासपोर्ट सेवाएं (Passport Services) अगले आदेश तक बंद करने का निर्णय लिया है। दूतावास ने भारतीय नागरिकों से सतर्क रहने और आधिकारिक अपडेट पर नजर बनाए रखने की अपील की है।

तेल टैंकर पर हमला
इसी बीच ओमान (Oman) की खाड़ी में सोमवार को एक तेल टैंकर पर बम से लैस ड्रोन बोट से हमला किया गया। इस हमले में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई। घटना के बाद समुद्री मार्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है। अबू धाबी स्थित BAPS हिंदू मंदिर को भी एहतियातन 9 मार्च तक आम दर्शकों के लिए बंद कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने सोमवार को दिल्ली (Delhi) में कनाडा (Canada) के प्रधानमंत्री मार्क कार्ने (Mark Carney) से मुलाकात के बाद कहा कि पश्चिम एशिया के हालात बेहद चिंताजनक हैं। उन्होंने कहा कि भारत अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित देशों के साथ मिलकर काम कर रहा है और बातचीत के जरिए समाधान का पक्षधर है।
कश्मीर में झड़प
उधर जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में ईरान (Iran) के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई (Ali Khamenei) की मौत की खबर के बाद लगातार दूसरे दिन विरोध प्रदर्शन हुए। श्रीनगर (Srinagar) के बेमिना इलाके में सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। शोपियां, बारामूला और बांदीपोरा में भी बाजार बंद रहे और कई लोगों को हिरासत में लिया गया।

भारत के अलावा पाकिस्तान (Pakistan) और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में भी विरोध हिंसक हो गया है। गिलगित-बाल्टिस्तान में प्रदर्शनकारियों ने संयुक्त राष्ट्र कार्यालय में आग लगा दी, जबकि स्कर्दू में एसपी ऑफिस समेत कई सरकारी इमारतों को नुकसान पहुंचाया गया। सुरक्षाबलों की फायरिंग में सात लोगों की मौत और एक दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।
कराची में दूतावास पर हमला
इससे पहले कराची में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के बाहर भी हिंसक प्रदर्शन हुए थे। दूतावास परिसर में घुसने की कोशिश कर रहे लोगों पर अंदर से फायरिंग की गई, जिसमें अब तक 23 लोगों की मौत और 10 से ज्यादा घायल होने की खबर है। क्षेत्र में तनाव लगातार बना हुआ है।








