Haryana News: शादी के बाद फरार हुई दुल्हन, जेवर और नकदी लेकर भागी

हरियाणा के सिरसा में पंजाब की रहने वाली एक दुल्हन शादी के बाद फरार हो गई। मामला ऐलनाबाद के गांव चिलकनी ढाब का है, जहां पंजाब के लुधियाना से एक युवती की शादी 13 अगस्त 2025 को बिना दान-दहेज के हुई थी।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Punjab Government
Highlights
  • दुल्हन मायके जाने के बहाने फरार
  • 5 हजार और जेवर लेकर गायब
  • दुल्हन की लोकेशन ट्रेस हो रही
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, सिरसा। Haryana News: एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के बाद एक दुल्हन अपने ससुराल से फरार हो गई। आरोप है कि दुल्हन शादी के बाद न केवल घर से गायब हो गई, बल्कि साथ में सोने-चांदी के जेवरात और 5 हजार रुपये की नकदी भी ले गई।

मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा के सिरसा (Sirsa) में पंजाब (Punjab) की रहने वाली एक दुल्हन शादी के बाद फरार हो गई। मामला ऐलनाबाद के गांव चिलकनी ढाब का है, जहां पंजाब के लुधियाना (Ludhiana) से एक युवती की शादी 13 अगस्त 2025 को बिना दान-दहेज के हुई थी।

जेवर लेकर फरार

शादी के बाद परिवार ने विवाहिता को उपहार में चार तोले सोने के गहने, 25 तोला चांदी के जेवर और अन्य सामान दिया था। शादी के कुछ दिन तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन 26 अगस्त को दुल्हन ने यह कहकर घर छोड़ा कि वह मायके जा रही है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

जब परिवार ने उसका फोन ट्राई किया तो वह बंद आ रहा था, और उसके मायके में पता करने पर यह भी सामने आया कि वह वहां भी नहीं पहुंची थी। इस पर परिवार ने शक जताया कि या तो कोई अज्ञात व्यक्ति उसे बहला-फुसलाकर ले गया है, या फिर उसने खुद जानबूझकर यह कदम उठाया है।

परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस में दी, और पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दुल्हन के फोन की लोकेशन ट्रेस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसका पता लगाकर उसे ससुराल वापस लाया जाएगा। विवाहिता की उम्र करीब 21 साल बताई जा रही है, लेकिन फिलहाल उसका कोई पता नहीं चल पाया है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *