Jalandhar News: जालंधर में आप नेता की हत्या के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर अमृतपाल ​​​​​​​का गुर्गा गिरफ्तार

Muskaan Dogra
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) में पुलिस ने आप नेता की हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। जालंधर देहाती पुलिस ने कनाडा में बैठे गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ के अहम सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें: किचन के आगे शू रैक रखना चाहिए या नहीं? यहां जाने

गिरफ्तार आरोपी की पहचान जगदीप सिंह गिल उर्फ ​​जगदीप थोलू निवासी तरनतारन के रूप में हुई है। जिसने इसी साल जनवरी में आप नेता सनी चीमा की हत्या कर दी थी। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने जाल बिछा किया गिरफ्तार

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी आरोपी एसबीएस नगर से तरनतारन जाने की तैयारी कर रहा था। जब फिल्लौर थाना प्रभारी सुखदेव सिंह को सूचना मिली तो उन्होंने तुरंत जाल बिछाया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के पास से 32 बोर की पिस्टल और करीब पांच कारतूस बरामद किए हैं। साथ ही एक कार भी बरामद की गई है। आरोपी को फिल्लौर से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी 14 फरवरी को तरनतारन में दर्ज एफआईआर में पहले से ही वांछित था।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *