डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब का सबसे महंगा लाडोवाल टोल प्लाजा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में एक बार फिर लाडोवाल टोल प्लाजा (Ladowal Toll Plaza) फ्री होने जा रहा है जिसका ऐलान किसानों द्वारा किया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक लुधियाना (Ludhiana) का लाडोवाल टोल प्लाजा (Ladowal Toll Plaza) को 14 मार्च को फ्री करवा दिया जाएगा। इसका ऐलान पंजाब के किसानों द्वारा किया गया है। भारतीय किसान मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, गत देर रात किसान यूनियन के सदस्यों ने बैठक की है।
पक्का मोर्चा लगाया जाएगा
इस दौरान बैठक में फैसला लिया है कि 14 मार्च को लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा पर पक्का मोर्चा लगाया जाएगा। बता दे कि पहले भी कई बार किसानों द्वारा टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन करते हुए लाडोवाल टोल प्लाजा को फ्री किया गया है।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
प्रदेश अध्यक्ष दिलबाग सिंह गिल ने कहा कि बिजली सुधार बिल, मनरेगा समेत कई ऐसे मामले हैं जो सीधे तौर पर किसानों व मजदूरों को प्रभावित करते हैं। उन्होंने बताया कि किसानों ने पहले भी कई बार टोल प्लाजा फ्री किए, लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकला। अब 14 मार्च को किसान टोल प्लाजा पर पक्का धरना देंगे और उसके बाद अगली रणनीति तय की जाएगी।








