Punjab News: एक ही गांव में शादी करने वालों पर लगी पाबंदी, पंचायत ने लिया फैसला

टांडा की पंचायत और गांववासियों ने एक अहम फैसला लिया है। पंचायत ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास करते हुए कहा है कि अगर गांव का कोई लड़का गांव की ही लड़की से शादी करता है, तो उन्हें गांव में रहने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Muskaan Dogra
2 Min Read
एक ही गांव में शादी करने वालों पर लगी पाबंदी
Punjab Government
Highlights
  • टांडा पंचायत ने गांव के भीतर शादी पर रोक लगाई
  • गांव के लड़के-लड़की की शादी करने पर रहने की अनुमति नहीं
  • आधार और वोटर कार्ड जैसे सरकारी दस्तावेज नहीं बनेंगे
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 198 शब्द|📅 11 Mar 2026

डेली संवाद, टांडा। Punjab News: पंजाब (Punjab) में एक ही गांव के लड़का-लड़की की शादी पर रोक लगाने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि टांडा की पंचायत और गांववासियों ने एक अहम फैसला लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब-हरियाणा सीमा के पास स्थित गांव टांडा की पंचायत और गांववासियों ने एक अहम फैसला लिया है। पंचायत ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास करते हुए कहा है कि अगर गांव का कोई लड़का गांव की ही लड़की से शादी करता है, तो उन्हें गांव में रहने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

मदद करने वाले पर होगी कार्रवाई

पंचायत के फैसले के अनुसार ऐसे लोगों के आधार कार्ड, वोटर कार्ड और अन्य सरकारी दस्तावेज गांव के पते पर नहीं बनाए जाएंगे। इसके साथ ही यदि कोई व्यक्ति उनकी मदद करता है, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

वहीं गांववासियों का इस फैसले को लेकर कहना है कि हाल ही में गांव में इस तरह के कुछ मामले सामने आए थे, जिसके बाद गांव की मर्यादा और भाईचारे को बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *