Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - टेक्नोलॉजी - Samsung Galaxy M17e: लंबी बैटरी वाला नया 5G फोन जल्द होगा लॉन्च, कीमत रह सकती है 14 हजार से कम

    Samsung Galaxy M17e: लंबी बैटरी वाला नया 5G फोन जल्द होगा लॉन्च, कीमत रह सकती है 14 हजार से कम

    Mansi JaiswalBy Mansi Jaiswal13 March, 20260
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Samsung Galaxy M17e: लंबी बैटरी वाला नया 5G फोन जल्द होगा लॉन्च, कीमत रह सकती है 14 हजार से कम
    Samsung Galaxy M17e 5g
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, नई दिल्ली। Samsung Galaxy M17e: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung इस महीने भारतीय बाजार में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Samsung Galaxy M17e 5G लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने इसके लॉन्च से पहले कई अहम फीचर्स की जानकारी साझा कर दी है। वहीं हाल ही में सामने आई एक लीक के अनुसार इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत करीब 13,999 रुपये हो सकती है, जिससे यह बजट सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बन सकता है।

    जानकारी के मुताबिक Samsung Galaxy M17e 5G को भारत में 17 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। फोन दो कलर ऑप्शन—ब्लिट्ज ब्लू और वाइब वायलेट—में उपलब्ध होगा। लॉन्च के बाद यह स्मार्टफोन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

    17 मार्च को लॉन्च किया जाएगा

    फोन के लिए अमेजन पर एक माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है, जिसमें इसके कई फीचर्स पहले ही कन्फर्म किए जा चुके हैं। डिस्प्ले की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 6.7-इंच का HD+ डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इससे यूजर्स को स्मूथ स्क्रॉलिंग और बेहतर विजुअल अनुभव मिलने की उम्मीद है।

    यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

    परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 5G चिपसेट दिया जाएगा, जिसे ARM Mali-G57 GPU के साथ जोड़ा गया है। यह प्रोसेसर रोजमर्रा के कामों के साथ-साथ मल्टीटास्किंग के लिए भी बेहतर माना जाता है।सॉफ्टवेयर के मामले में भी कंपनी ने बड़ा दावा किया है। Samsung Galaxy M17e 5G एंड्रॉयड 16 आधारित One UI 8 के साथ आएगा।

    WBJEE Result 2023: WBJEEB ने जारी किया WBJEE 2023 का रिजल्ट, यहां करे चेक

    स्मार्ट फीचर्स भी दिए जाएंगे

    कंपनी के अनुसार इस फोन को छह जेनरेशन तक एंड्रॉयड अपडेट और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। इसके अलावा फोन में कई AI-आधारित फीचर्स जैसे गूगल जेमिनी AI, सर्किल टू सर्च, नाउ बार और लाइव नोटिफिकेशन जैसे स्मार्ट फीचर्स भी दिए जाएंगे।

    कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा, जो 2-मेगापिक्सल के डेप्थ सेंसर के साथ आएगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

    यह स्मार्टफोन काफी दमदार हो सकता

    बैटरी के मामले में भी यह स्मार्टफोन काफी दमदार हो सकता है। कंपनी के अनुसार इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो एक बार चार्ज करने पर लगभग 26 घंटे तक वीडियो प्लेबैक का सपोर्ट दे सकती है। इस कीमत वाले सेगमेंट में इसे सबसे लंबी बैटरी लाइफ देने वाले फोन में से एक बताया जा रहा है।

    डिजाइन की बात करें तो फोन की मोटाई 8.2mm होगी और इसमें ग्लास फाइबर रिइनफोर्स्ड पॉलीमर (GFRP) बैक पैनल मिलेगा। साथ ही धूल और हल्के पानी के छींटों से सुरक्षा के लिए इसमें IP54 रेटिंग भी दी गई है। कुल मिलाकर, यह स्मार्टफोन बजट 5G सेगमेंट में मजबूत फीचर्स के साथ एक नया विकल्प बन सकता है।



















    No related posts.

    Android 16 Smartphone Budget 5G Smartphone India Daily News Latest News Latest News In Hindi MediaTek Dimensity 6300 Phone MediaTek Dimensity 6300 फोन Samsung Samsung 6000mAh Battery Phone Samsung Budget 5G Phone Samsung Company Samsung Galaxy Samsung Galaxy M17e Samsung Galaxy M17e 5G Samsung Galaxy M17e Launch Samsung Galaxy M17e Price in India Samsung Model Samsung New Smartphone 2026 Samsung Smartphone Today Hindi NEWS एंड्रॉयड 16 स्मार्टफोन बजट 5G स्मार्टफोन सैमसंग 5G फोन भारत सैमसंग 6000mAh बैटरी फोन सैमसंग गैलेक्सी M17e 5G सैमसंग नया स्मार्टफोन सैमसंग स्मार्टफोन लॉन्च
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleLPG Gas: गैस सिलेंडर की बुकिंग अब 45 दिन बाद होगी, देशभर में LPG की किल्लत, सरकार का बड़ा फैसला, पढ़ें
    Next Article Jalandhar News: जालंधर में तेज रफ्तार सफारी ने बाइक सवारों को कुचला, एक की मौत
    Mansi Jaiswal
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।

    Related Posts

    Haryana News: मुख्यमंत्री ने सीएम विंडो शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    20 May, 2026

    Haryana News: सीएम ने पंचकूला में 30 किसानों को भावांतर भरपाई योजना के तहत 1.02 करोड़ रुपये दिए

    20 May, 2026

    Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े बच्ची का अपहरण, दादा-दादी के सामने ले गए किडनैपर

    20 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    पंजाब

    Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े बच्ची का अपहरण, दादा-दादी के सामने ले गए किडनैपर

    By Muskaan Dogra20 May, 20260

    Canada News: कनाडा में पंजाबी युवक गिरफ्तार, गोलियां चलाने-आगजनी के 12 केस दर्ज, 22 मई को होगी सजा

    Dehradun PANACEA Hospital: अस्पताल में लगी भयानक आग, एक मरीज की मौत; कई गंभीर घायल

    Punjab News: पंजाब की राजनीति में भूकंप, अकाली दल के बड़े नेता ने दिया इस्तीफा

    Punjab Weather Update: पंजाब में भीषण गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.