डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जिला जालंधर (Jalandhar) के नगर निगम के रिटायर्ड कर्मचारी द्वारा घर में आत्मदाह करने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि नगर निगम के रिटायर्ड सुपरिटेंडेंट ने घर में आत्मदाह कर ली है।
मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) के चौगिट्टी चौक के अवतार नगर के रहने वाले नगर निगम के रिटायर्ड सुपरिटेंडेंट ने घर में आत्मदाह कर लिया। कर्मचारी ने शुक्रवार तड़के अपने कमरे में आग लगा दी। जिसके बाद उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार जागा। मगर, उन्हें बचा नहीं पाया।
कर्ज को लेकर परेशान थे मृतक
वहीं मृतक की पहचान सोहन सिंह के रूप में हुई है। मृतक के बेटे विवेक ने बताया कि उनके पिता नगर निगम से रिटायर थे और कर्ज को लेकर परेशान रहते थे। शुक्रवार उन्होंने कमरे में आग लगा कर खुद को भी आग लगा ली। इसका पता उन्हें सुबह 4 बजे लगा, जब आग की लपटें उठीं।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
उन्होंने इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया और जब पुलिस पहुंची तो सोहन लाल की मौत हो चुकी थी। शव इतनी बुरी तुरंत रस गया था कि उसकी पहचान भी नहीं हो रही थी।
पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं मृतक का सुसाइड नोट जल तो नहीं गया या फिर उन्होंने कोई वीडियो तो नहीं बनाया था।








